अर्तिका शुक्ला ने महज एक साल की तैयारी में ना सिर्फ यूपीएससी क्रैक किया बल्कि अखिल भारतीय स्तर (AIR) पर चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने यह कामयाबी एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई के बाद हासिल की है।
कौन हैं आईएएस अर्तिका शुक्ला
आईएएस अर्तिका शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। इनका जन्म 5 सितंबर 1990 को डॉ. बृजेश शुक्ला व होममेकर लीना शुक्ला के घर पर हुआ था। हालांकि उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट जॉन स्कूल से हुआ और बचपन से ही पढ़ाई में तेज तर्रार अर्तिका ने भी शुरुआत में अपने पिता की तरह डॉक्टर बनने की ही सपना देखा था। स्कूल के दिनों से ही वह अपने इस सपने को पूरा करने में लगी रहीं।
डॉक्टरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी
इसके बाद अर्तिका शुक्ला ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और फिर पीजीआईएमईआर से एमडी भी की। इसके बाद उनका मन यूपीएएसी की तरफ बदला और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने महज एक साल की तैयारी में यूपीएससी क्रैक भी कर लिया। वो साल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। हालांकि उन्होंने यूपीएससी के लिए कोचिंग भी नहीं की थी। इसके पीछे की वजह ये थी उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ यूपीएससी की तैयारी की। चलिए अब उनकी स्ट्रेटजी जानते हैं।
क्या थी स्ट्रेटजी
एक वीडियो में डॉ अर्तिका ने बताया कि साल 2014 में पहली बार उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू थी। इसके बाद एक साल तक पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर दी। इस तरह सिविल सर्विस की परीक्षा में अर्तिका शुक्ला ने ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की थी। वो कहती हैं कि प्रीलिम्स और मेन्स दोनों को दिमाग में रखकर तैयारी करनी चाहिए। रात में लिखने की प्रैक्टिस के साथ कुछ घंटे मेन्स के लिए साथ में देते रहें। उन्होंने बताया कि आईएएस बनने के लिए उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वो इस दौरान फेसबुक भी इस्तेमाल नहीं करती थीं।
सलाह
वो बताती हैं कि तैयारी के लिए कोचिंग से सैंपल पेपर लेकर हल करके भी तैयारी की जा सकती है। वो बताती हैं कि उन्होंने तीन दिन कोचिंग ज्वाइन की थी। अर्तिका मानती हैं कि स्कूल के दिनों से अगर 10वीं लेवल से गणित, अंग्रेजी और जनरल स्टडी अच्छे से तैयार की जाए, तो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए तैयार हो जाते हैं।
इंटरव्यू में इन बातों का रखें ध्यान
इंटरव्यू को लेकर अक्सर लोग सोचते हैं कि इंटरव्यू की तैयारी उन्हें कैसे करनी चाहिए। अर्तिका इंटरव्यू के लिए आत्मविश्वास को जरूरी मानती हैं। अगर इंटरव्यू पैनल के सामने कोई जवाब नहीं आता तो आप स्पष्टता रखें। फिलहाल, वर्तमान में वे अलवर की जिला कलेक्टर हैं।
यूपीएससी टॉपर से की शादी
बताते चलें कि IAS अर्तिका शुक्ला की शादी UPSC 2015 एग्जाम में ही तीसरी रैंक हासिल करने वाले जसमीत संधू से हुई है। दिल्ली के रहने वाले जसमीत ने साल 2017 में अर्तिका से शादी की और इसके बाद से दोनों राजस्थान कैडर में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शादी से पहले अर्तिका केंद्र शासित प्रदेश कैडर में कार्यरत थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.