Sattu Ki Kulfi Recipe: गर्मियों में कुल्फी खाना किसे नहीं पसंद होती है। लेकिन बाजार में मिलने वाली कुल्फी कई बार सेहत के लिए हेल्दी नहीं होती है। ऐसे में हम दादी- नानी वाले नुस्खे को इस्तेमाल करके घर पर ही सेहत से भरपूर प्रोटीन वाली सत्तू की कल्फी बना सकते हैं। आइए बताते हैं सत्तू की कुल्फी बनाने का सीक्रेट नुस्खा।
- 1 कप सत्तू
- आधा लीटर दूध
- स्वादानुसार गुड़ या चीनी
- फ्लेवर के लिए इलायची
Image: AI
इस कुल्फी को तैयार करने के लिए सबसे पहले ठंडे दूध में सत्तू और गुड़ डालते हैं। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि बैटर एकदम स्मूद बनकर तैयार हो जाए।
Image: AI
इस मिक्चर को हल्की- हल्की आंच पर 7-10 मिनट तक अच्छे से पकाएंगे। सत्तू का घोल जब तक गाढ़ा न हो जाए तब तक इसको पकाना है।
Image: AI
अब इस मिक्चर को ठंडा होने दें, फिर इसे कुल्फी मोल्ड्स या फिर छोटे- छोटे गिलासों में भर दें। इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स स्प्रिंकल करें।
Image: AI
तैयार किए गए कुल्फी के मोल्ड्स को 7 से 8 घंटों को लिए या फिर पूरी रात इसे फ्रीजर में जमने क लिए रख दें। जमने के बाद कुल्फी सख्त हो जाती है, और बेहद स्वादिष्ट भी लगती है।
Image: AI
जमी हुई सुपर हेल्दी सत्तू की कुल्फी को मोल्ड से बाहर निकालते हुए प्लेट में अच्छे से सजाएं। इस कुल्फी को और भी सेहतमंद बनाने के लिए चीनी के जगह खजूर के पेस्ट को इस्तेमाल करें।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.