आर अश्विन का कहना है कि सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग XI में मौका मिलना चाहिए। अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें क्लीयर मैसेज दें तो वह सब-कॉन्टिनेंटल कंडीशन के किंग बन सकते हैं।
उनका चयन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए भी हुआ था। मगर उन्हें कंडीशन के चलते एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया।
अश्विन का मानना है कि अगर गौतम गंभीर-शुभमन गिल सरफराज खान को साफ कर दें कि किस कंडीशन में टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं तो वह सिर्फ उसी पर ध्यान देंगे। बाकी चीजों पर मेहनत कर अपना टाइम वेस्ट नहीं करेंगे। अश्विन का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो सरफराज खान सब-कॉन्टिनेंटल कंडीशन के किंग बन सकते हैं।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “मैं जुरेल से शुरू करता हूं। सरफराज साई सुदर्शन की चोट की वजह से टीम में आए। सरफराज के लिए मैसेजिंग बहुत जरूरी है। अगर आपको लगता है कि कुछ कंडीशन में वह सस्पेक्टेड हैं, तो आपको उन्हें क्लैरिटी देनी होगी। आपको उन्हें बताना होगा कि वह सब-कॉन्टिनेंटल कंडीशन में टीम की सेवा कर सकते हैं।
तो इस तरह, सरफराज भी बाकी चीजों पर अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। वह अच्छी स्पिन खेलने पर फोकस कर सकते हैं, और वह सब-कॉन्टिनेंटल कंडीशन के किंग बन सकते हैं। वह अपना करियर बना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि वह कुछ कंडीशन में काम नहीं कर सकते, तो उन्हें यह बात बता दें।”
इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है। भारतीय बैटिंग लाइनअप लगभग तय है। 5वें नंबर के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच जंग है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.