सपना चौधरी ने पति वीरसाहू के साथ पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर लव हरियाणवी गीत पर रील बनाकर शेयर की। इसमें दोनों को गायों को गुड़ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। ऑडियो ओर वीडियो सुबूत भी सौंपे, जिसके आधार पर क
कोर्ट के आदेश के एक घंटे के बाद ही दोनों के बीच चल रहा यह मतभेद सोशल मीडिया पर सामने आ गया। सपना ने लिखा-यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा यानि आप बस अनसुना कर दें और चेहरे पर कोई भाव न आने दें। वहीं, वीर साहू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है?
इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तलाक होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार तक सपना और वीर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आई गई। कोई सपना तो कोई वीर को गलत ठहराता दिखा। इसी बीच इस हरियाणवी स्टार कपल ने अलग-अलग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों एकदूसरे के प्रति प्रेम भाव व्यक्त करते दिखाई दिए। इन पोस्ट के सामने आते ही दोनों के रिश्तों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सपना चौधरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वीर साहू के साथ गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलातीं नजर आ रही हैं।
पहले जानिए सपना चौधरी और वीर साहू ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा…
सपना ने ‘मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना’ गीत पर रील बनाई
गुरुवार को सपना चौधरी और वीर साहू ने गौशाला से जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। सपना चौधरी ने गौशाला की वीडियो पर अपने एक साल पहले रिलीज हुए गीत “आंख्या में” के लिरिक्स पर रील बनाई। इस रील में गीत के बोल हैं…“मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना, आंख्या में मन्ने पिया बस लेण दें ने…”।
इस रील के सामने आते ही सपना के फैन चौक पड़ें। एक यूजर ने लिखा- कल तक जो सपना चौधरी अपने पति पर मारपीट करने के डर से प्रोटेक्शन लेती दिखाई दे रही थी, वहीं आज सोशल मीडिया पर वीर साहू के प्रति भावनाएं व्यक्त करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दिख रहा यह प्यार रियल लाइफ की परिस्थितियों से बिल्कुल अलग दिखाई देता है।

वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए एक मशहूर शायर की शायरी पर रील बनाईं।
वीर साहू की रील में आस्था के साथ छलका दर्द
वहीं वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए शायरी पर रील बनाई। रील में वह कहते हैं- “हे जगत माता, हे जगत जननी गौ माता… तुम माता हो, तुम्हें सब कुछ पता है… मेरे दर्द का पता है… मैं क्यों तुम्हारे सामने रोऊं… मैं क्यों मांगूं। क्यों गिड़गिड़ाऊं कि मुझे क्या चाहिए… जो तुम्हें लगता है मेरे लिए ठीक है, वह दीजिए।”
रील के अंत में वह कहते हैं… “अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में… मेरी जीत तुम्हारे हाथों में है और हार तुम्हारे हाथों में है।” इस रील के जरिए वीर साहू अपने जीवन में चल रहे दर्द और भावनाओं को व्यक्त करते नजर आए।
दूसरी रील में रागिनी के बोलों पर दिखा अलग अंदाज
वीर साहू ने एक दूसरी रील भी साझा की, जिसमें उन्होंने इफेक्ट के साथ प्रचलित रागिनी के बोलों पर वीडियो बनाई। रील में सुनाई देता है- “हम दिल को जीत, तुझे जीत हुए, दुनियादारी से मतलब क्या… सौ-सौ फूल तेरे अंदर, फुलवारी से मतलब क्या…”। फैन्स का कहना है कि इस रील में भी वीर साहू अपने मन की स्थिति और भावनाओं को जाहिर कर रहे है।

वीर साहू ने एक दूसरी रील भी साझा की, जिसमें उन्होंने इफेक्ट के साथ प्रचलित रागिनी के बोलों पर वीडियो बनाई
अब जानिए दो दिन पहले कोर्ट में सपना ने क्या कहा था…
- घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया : सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। याचिका में सपना ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।
- फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता : सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दीथी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।
- मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए : मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रतिवादी यानि वीर साहू किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बारे में जानिए……..



—————————
सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का यह दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर आ पहुंचा है। हालांकि, दोनों के बीच दूरियां काफी लंबे समय से सोशलमीडिया पर दिखाई दे रहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को कोर्ट ने वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.