इसे भी पढ़ें: Ek Din Trailer Release | Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म में प्यार और याददाश्त खोने का दर्द, रोंगटे खड़े कर देगा जापान का यह सफर
यह फिल्म राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा की ‘‘कंपा फिल्म्स’’ के जरिये बतौर निर्माता पहली पेशकश है। कहानी एक कंजूस व्यक्ति पर आधारित है, जो शादी टूटने के बाद उपहार में दिया गया अपना ‘टोस्टर’ वापस लेना चाहता है। फिल्म में सान्या कंजूस की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
सान्या ने पीटीआई- से बातचीत में कहा, “दस साल… यह (सफर) सपनों जैसा लगता है। यह बेहद शानदार, संतोषजनक रहा है और मैं उन अवसरों के लिए बहुत आभारी हूं जो मुझे मिलें।”
अभिनेत्री ने कहा कि हालांकि वह राजकुमार राव के साथ ‘हिट: द फर्स्ट केस’ और ‘लूडो’ में काम कर चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्होंने एक साथ काम करते हुए इतना समय बिताया।
सान्या ने कहा, “मैं ‘टोस्टर’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।
इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंच पर Ranbir Kapoor का जलवा, TIME की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल, आयुष्मान खुराना ने बताया ‘सच्चा कहानीकार’
राज ने मुझे फोन करके बताया कि हम एक फिल्म बना रहे हैं और मैंने ‘स्क्रिप्ट’ पढ़ने से पहले ही कह दिया था, ‘बिल्कुल’। अगर वह (राव) किसी परियोजना से जुड़े हैं तो वह अच्छा ही होगा। यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म है। पहली (‘हिट’) में मैं सिर्फ एक सूटकेस में थी। दूसरी (‘लूडो’) में हम साथ नहीं थे। इसलिए मैं राज के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक थी, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह कितने शानदार अभिनेता हैं और यह इसलिए एकदम सही मौका था।”
राजकुमार राव ने कहा कि ‘टोस्टर’ में सान्या ने हास्य भूमिका में अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है।
राव ने कहा, “वह (सान्या) फिल्म में बहुत मजेदार किरदार में हैं और जब हमने उनका प्रदर्शन देखा तो हम बहुत खुश हुए। हम सभी सान्या को जानते हैं।
वह सेट पर मजा करना चाहती हैं, लेकिन उनका स्वभाव शांत है। वह शांतचित्त होकर सीट पर बैठना और शांति से ही अपना काम करना पसंद करती हैं, लेकिन फिल्म में जब आप उन्हें (सान्या को) स्क्रीन पर देखेंगे तो वह कमाल नजर आएंगी।’’
पत्रलेखा ने भी कहा कि सान्या शूटिंग के दौरान “धमाल मचा’’ रही थीं।
सान्या को फिल्म ‘मिसेज’ में उनके प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली थी, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की रीमेक है।
सान्या ने कहा कि वह फिल्म को मिले प्यार के लिए आभारी हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि मेरी बाकी सभी फिल्मों और परियोजनाओं को भी इसी तरह का प्यार और सम्मान मिले।”
नेटफ्लिक्स इंडिया की ‘ओरिजिनल फिल्म्स’ की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘टोस्टर’ बुधवार से ओटीटी मंच पर रिलीज कर दी गयी है।
उन्होंने कहा, “यह खासतौर पर रोमांचक था कि विवेक ने निर्देशक के रूप में अपनी दृश्य संवेदनशीलता को सामने रखा, जबकि पत्रलेखा ने निर्माता की भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। नेटफ्लिक्स में हम ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होते हैं, जो भारतीय परिवेश की सच्ची कहानियों पर आधारित हों और जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ सकें…।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.