Last Updated:
Sanju Samson statement became emotional: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच में संजू सैमसन नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को रिकॉर्ड जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बना ली.
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड पारी
संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुन गया. मैच के बाद संजू ने कहा, “ये पल मेरे लिए पूरी दुनिया के समान है. मुझे इसी पल का इंतजार था. मैं करियर में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं, काफी समय खुद पर शक करते हुए भी बीता है लेकिन मैं भगवान का शुक्र गुजार हूं. मैं 12 साल से आईपीएल और 10 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं, लेकिन मैंने ज्यादा समय डगआउट में ही बिताया है.”
विराट और रोहित से सीखा- संजू सैमसन
संजू ने कहा, “मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है. मैंने मुकाबले कम खेले हैं लेकिन मैंने लगभग 100 मुकाबले बाहर बैठकर देखे हैं और मैंने इस दौरान ऑब्जर्व किया है.” बता दें कि संजू कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए हैं. कई बार ऐसा हुआ कि टीम कॉम्बिनेशन के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई तो कई बार उन्हें फॉर्म में निरंतरता नहीं होने के कारण मौका नहीं मिल पाया, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में उन्होंने वो कर दिखाया, जिसके लिए वह कभी सपना देखे थे.
उन्होंने कहा, “मैं पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान दे रहा था, मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसी पारी खेलूंगा, लेकिन यह मेरी जिदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक है. मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा था और गेंद को उसकी मेरिट पर खेलने का प्रयास कर रहा था.”
कैसा रहा भारत-वेस्टइंडीज के बीच का मुकाबला
वहीं मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 195 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में संजू सैमसन की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया.
संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा. विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन बनाए थे, लेकिन अब संजू सैमसन ने 97 रनों की पारी खेलकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.