Last Updated:
Sanju Samson 97 runs and Video call: भारतीय टीम के वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के करो या मरो मैच में जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने पत्नी चारुलता को वीडियो कॉल किया. उन्होंने अपने जीत की खुशी उनके साथ साझा की. 97 रन की नाबाद पारी खेल इस बैटर ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.
जीत के तुरंत बाद संजू अपनी पत्नी चारुलता को वीडियो कॉल करते नजर आए
करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर विंडीज टीम ने 195 रन बना डाले. ये स्कोर टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था. इससे पहले टीम इंडिया ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया था लेकिन संजू सैमसन की 97 रन की नाबाद पारी ने इसे आसान कर दिया. एक तरफ से विकेट गिरते गए और कोई भी दूसरा बैटर 30 रन तक नहीं पहुंच पाया. 50 बॉल पर 12 चौके और 4 छक्के के दम पर संजू सैमसन ने भारत की जीत पक्की कर दी.
संजू सैमसन ने किसे लगाया वीडियो कॉल
भारत को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में यादगार जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने अपनी बीवी चारुलता को वीडियो कॉल किया था. मैच के बाद जब उनको अवार्ड दिया जा रहा था तब वीडियो कॉल पर कोई और नहीं बल्कि उनके बचपन का प्यार और जीवनसाथी चारु थीं. जिन्होंने रात को ये खास पल मिस कर दिया वो ऐसा सोच सकते हैं कि कॉल पर उनके फेवरेट धोनी हो सकते हैं. ये खबर सही नहीं है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.