भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस फॉर्मेट में भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने जापान के आइची नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सामना पाकिस्तानी टीम से था जिसको वह 19 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर 211 रनों का स्कोर बना। वहीं इस मैच में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन का भी बड़ा बयान सामने आया जिन्होंने साफ कहा हमें स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला।
गोल्ड जीतने के लिए हमने कड़ी मेहनत की थी
एशियन गेम्स में इस बार बीसीसीआई की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य स्क्वाड को हिस्सा लेने के लिए भेजा गया था, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद संजू सैमसन ने समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिए बयान में कहा कि हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी और यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव भी काम आता है। हमें पता था कि अपनी एनर्जी को किस तरह से संभालना है। हमें स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला। इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की है और ऐसे में यह जीत काफी शानदार रही जिसको लेकर हम सभी काफी खुश हैं। हमारे लिए अपनी प्रमुख टीम को लाना सच काफी फायदेमंद साबित हुआ जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में हमें इसका प्रभाव भी देखने को मिला जिसका अंत काफी रोमांचक रहा।
सैमसन का बल्ले से नहीं दिखा बेहतर फॉर्म
संजू सैमसन का एशियन गेम्स में बल्ले से दो मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ जहां 7 रनों की पारी खेली तो वहीं गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में अब सैमसन की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं जिसमें उनके लिए आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.