डिजिटल सर्विस सेक्टर की दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल सकता है। इस आईपीओ के अक्टूबर के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का उद्यम मूल्य करीब 143-146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ करीब 3.8 अरब डॉलर का होने की संभावना है। इस साइज के साथ ये भारत का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है।
कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में किए रोडशो
बैंकिंग और बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में अपने इंटरनेशनल रोडशो पूरे कर लिए हैं, जिनका नेतृत्व खुद जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने किया था। जियो प्लेटफॉर्म्स 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में SEBI के पास आईपीओ के लिए फाइनल डॉक्यूमेंट्स फाइल कर सकती है। इस बारे में जियो प्लेटफॉर्म्स (JPL) को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।
12 लाख करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है कंपनी की शुरुआती वैल्यूएशन
सूत्रों का कहना है कि विदेशी निवेशकों से मिले पॉजिटिव सपोर्ट के आधार पर Jio Platforms की शुरुआती वैल्यूएशन 143-146 अरब डॉलर या कम से कम 12 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। कंपनी भारत में भी आईपीओ रोडशो आयोजित कर सकती है। इसके अलावा, दशहरा से पहले एंकर इंवेस्टर्स के लिए बोली प्रक्रिया शुरू होने और दशहरा के बाद, लेकिन 23 अक्टूबर से पहले आईपीओ खुलने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग अक्टूबर के आखिर तक होने की उम्मीद है।
आईपीओ में कंपनी जारी कर सकती है 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 अगस्त को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। दस्तावेजों के मसौदो के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रहा है। ये पोस्ट-इश्यू इक्विटी का करीब 2.9 प्रतिशत होगा।
वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सालाना राजस्व 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये रहा। नुवामा रिसर्च के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 के बीच रिलायंस जियो का मुनाफा करीब 18 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ सकता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.