Last Updated:
Sanjay Manjrekar statement T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया है. मांजरेकर ने टी20 विश्व कप 2026 की तुलना 1983 और 2011 वनडे से करते हुए इसे कमतर बताया है.
भारत के टी20 चैंपियन बनने पर संजय मांजरेकर का बयान
अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले मांजरेकर ने टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2026 की जीत पर सवाल उठाते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “समय के साथ हमें हर साल दिए जाने वाले इन विश्व खिताबों को सही परिप्रेक्ष्य में देखना होगा. चुनौती और प्रतिष्ठा के मामले में भारत की टी20 विश्व कप जीतें कपिल देव की कप्तानी में 1983 और धोनी की कप्तानी में 2011 में मिली 50 ओवरों के विश्व कप जीत के मुकाबले कहीं भी नहीं ठहरतीं हैं.”
In time we need to put these world titles given out every year in proper perspective.
India’s T20 WC wins don’t come remotely close to their 50 overs WC wins of 1983 under Kapil Dev & 2011 under Dhoni in terms of its pure challenge & it’s sanctity.
क्या टी20 विश्व कप की जीत 1983 औ 2011 से कमतर है?
संजय मांजरेकर के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. मांजरेकर अपने बयान से साफ तौर पर टी20 विश्व कप की उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सवाल ये भी है कि क्या टीम इंडिया को तीन-तीन टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी. आज टीम इंडिया क्रिकेट में सुपर पावर है. इस बात को पूरी दुनिया स्वीकार करती है.
कपिल देव की कप्तानी हो या फिर महेंद्र सिंह धोनी की, हर दौर में टीम इंडिया का अपना एक संघर्ष रहा है. ये उसी संघर्ष और मेहनत का परिणाम है कि आज भारतीय क्रिकेट का पूरी दुनिया में दबदबा है, लेकिन उपलब्धियों की तुलना करना एक तरीके से जीत का अपमान है. क्योंकि हर जीत के लिए खिलाड़ियों मैदान पर अपना सबकुछ झोंका है. चाहे वह 1983 का वर्ल्ड कप हो या फिर 2011 का, टीम इंडिया की टी20 विश्व कप की तीनों ट्रॉपियां उन दोनों से कमतर नहीं हो सकती है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.