Samsung बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। Galaxy A08, Galaxy M08 और Galaxy F08 का लगातार अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई देना इस बात का संकेत है कि इनका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
Samsung के तीन नए बजट फोन जल्द दे सकते हैं दस्तक
इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर भी सामने आए हैं। Galaxy A08 को SM-A085F/DS, Galaxy F08 को SM-E085F/DS और Galaxy M08 को SM-M085F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में मौजूद DS से संकेत मिलता है कि तीनों फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A08, M08 और F08 में 4G कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि फोन लेटेस्ट Wi-Fi स्टैंडर्ड के साथ आ सकते हैं। वहीं FCC लिस्टिंग से बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी कुछ जानकारी मिलने की संभावना जताई गई है, हालांकि Samsung ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
Samsung फोन्स के संभावित फीचर्स
Samsung ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है नए फोन में कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A08, M08 और F08 में लगभग 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। बजट सेगमेंट को देखते हुए इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।
पिछले Galaxy A07, M07 और F07 में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया था। ऐसे में नए मॉडल में भी इसी सीरीज का अपग्रेडेड प्रोसेसर या नया MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकता है। इन फोन्स में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरा दिन आसानी से चल सकती है।
नए फोन Android के लेटेस्ट वर्जन और Samsung के नए One UI इंटरफेस के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इससे यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी, नए AI फीचर्स और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है।
तीनों फोन में ये होगा अंतर
Galaxy A Series ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहती है। Galaxy M Series मुख्य रूप से Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेची जाती है। Galaxy F Series अक्सर Flipkart पर एक्सक्लूसिव मॉडल के रूप में लॉन्च होती है। ऐसे में संभावना है कि Galaxy A08, M08 और F08 में भी हार्डवेयर लगभग समान हो, जबकि नाम और उपलब्धता अलग होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.