Highlights
- Samsung ने तीन नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं, जो मजबूत हिंज और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं
- इस सीरीज में Galaxy Z Fold 8 Ultra नए डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है
- Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा
Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 के दूसरे एडिशन में अपने तीन नए फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग ने इस साल अपने फोल्डेबल फोन में कई तरह के अपग्रेड किए हैं। कंपनी ने फोन के डिजाइन से लेकर हिंज तक में बदलाव किया है। साथ ही, कैमरा और बैटरी में भी अपग्रेड देखने को मिलेंगे। ये फोल्डेबल फोन पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को रिप्लेस करेंगे। साथ ही, इसमें एक नया Ultra मॉडल जोड़ा गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज में कंपनी ने दो फोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश किया है। वहीं, Galaxy Z Flip 8 को भी नए हिंज के साथ लॉन्च किया है। ये तीनों ही फोन बेहद स्लिम और हल्के हैं। कंपनी ने इनमें मैटलिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। Galaxy Z Fold 8 में कंपनी ने नया डिजाइन इस्तेमाल किया है, जबकि Galaxy Z Fold 8 Ultra का लुक Galaxy Z Fold 7 की तरह ही रखा है। इन फोल्डेबल डिवाइस का प्री-रिजर्वेशन कंपनी ने पहले ही शुरू कर दिया था।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
यह अब तक लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला और ब्राइट डिस्प्ले वाला फोल्डेबल डिवाइस है। इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, अनफोल्ड होने के बाद डिवाइस की मोटाई महज 4.1mm है। वहीं, इसका वजन 215 ग्राम है। इसके अलावा 6.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन के हिंज पर सबसे ज्यादा काम किया है। यह फोन Armor Flex Hinge और Flex Titanium Body के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव फीचर दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
| Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 8 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| कवर डिस्प्ले | 6.5 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| बैटरी | 5000mAh, 45W, 20W |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 10MP, 10MP + 10MP |
| OS | Android 17, OneUI 9 |
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके दोनों कैमरे सेंसर से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के लिए इसके फोल्डेबल और कवर दोनों डिस्प्ले में 10MP के कैमरे दिए गए हैं।
यह फोल्डेबल फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज में 27 घंटे का बैकअप देगा। यह Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला पहला फोन है।

Samsung Galaxy Z Fold 8
सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 8 के भी कई फीचर्स Z Fold 8 Ultra की तरह ही हैं। इस फोन में कंपनी ने नए डिजाइन का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया है। फोन के दोनों डिस्प्ले की चौड़ाई अब तक लॉन्च हुए सभी फोल्डेबल फोन के मुकाबले ज्यादा है। इसमें 7.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। इसमें 5.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिया गया है। मेन डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। वहीं, ये दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।
| Samsung Galaxy Z Fold 8 | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 7.6 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| कवर डिस्प्ले | 6.5 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| बैटरी | 4800mAh, 45W, 20W |
| कैमरा | 50MP + 50MP, 10MP + 10MP |
| OS | Android 17, OneUI 9 |
Galaxy Z Fold 8 में भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। यह फोन भी 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरों से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन के दोनों डिस्प्ले के साथ 10MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 8
सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में Galaxy Z Flip 7 के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने इसमें Armor Aluminium Hinge दिया है। यह फोन 6.9 इंच के फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेसॉ 2,600 निट्स तक की है। वहीं, इसमें 4.1 इंच का Super AMOLED+ कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
| Samsung Galaxy Z Flip 8 | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 6.9 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| कवर डिस्प्ले | 4.1 इंच, Dynamic AMOLED 2X |
| प्रोसेसर | Exynos 2600 |
| स्टोरेज | 12GB, 512GB |
| बैटरी | 4300mAh, 25W, 20W |
| कैमरा | 50MP + 12MP, 10MP |
| OS | Android 17, OneUI 9 |
Galaxy Z Flip 8 में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 के साथ OneUI 9 ऑपरेटिंग पर काम करता है। इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का कैमरा मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8
भारत में कितनी है कीमत?
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2,19,999 रुपये और 2,59,999 रुपये है। इसे Graphite, Cream, Violet Shadow और Green Shadow (online exclusive) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
- 12GB RAM + 256GB – 1,99,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB – 2,19,999 रुपये
- 16GB RAM + 1TB- 2,59,999 रुपये
Samsung Galaxy Z Fold 8 को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत 1,99,999 रुपये और 2,39,999 रुपये है। यह Graphite, Cream, Lavender और Pistachio (online exclusive) कलर ऑप्शन में आता है।
- 12GB RAM + 256GB – 1,79,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB – 1,99,999 रुपये
- 16GB RAM + 1TB- 2,39,999 रुपये
Samsung Galaxy Z Flip 8 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,44,999 रुपये में आता है। इसे Graphite, Cream, Pink और Mint (online exclusive) कलर में खरीद सकते हैं।
- 12GB RAM + 256GB – 1,24,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB – 1,44,999 रुपये
यह भी पढ़ें – Instagram का नया फीचर, अब पुराने पोस्ट को बिना डिलीट किए ही बदल पाएंगे म्यूजिक, जानें कैसे
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.