Samsung Galaxy S26 FE Launched: सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के चौथे फोन के तौर पर Samsung Galaxy S26 FE को लॉन्च कर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का तगड़ा रियर कैमरा और बड़ा डिस्प्ले मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 799 यूरो (लगभग 89,000 रुपये) से शुरू होती है।
चलिए जानते हैं नए Samsung Galaxy S26 FE में क्या खास है
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो सैमसंग के लेटेस्ट OneUI 9 पर चलता है, जो Android 17 पर बेस्ड है। इस फोन में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में एक्सीनॉस 2500 प्रोसेसर लगा है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसके अलावा, इसमें 8GB रैम और 512GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।
कैमरे की बात करें तो, Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। साथ ही, इसमें 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8-मेगापिक्सेल (f/2.4) का टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 3x तक ऑप्टिकल जूम, 30x तक डिजिटल जूम और OIS की सुविधा देता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सेल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
नए Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C पोर्ट को भी सपोर्ट करता है। इसमें सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। लगभग 193 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 161.6×76.9×7.4mm है।
बस इतनी है Samsung Galaxy S26 FE की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 799 यूरो (लगभग 89,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले ऑप्शन (8GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 899 यूरो (लगभग 1,00,000 रुपये) है। आखिर में, सबसे महंगे 8GB + 512GB रैम और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,099 यूरो (लगभग 1,22,000 रुपये) है। भारत में इस फोन की कीमत अभी नहीं बताई गई है। यह नया फोन 4 सितंबर से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचियो जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारत में इस फोन की रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
आप Amazon पर सस्ते मिल रहे इन सैमसंग फोन्स पर विचार कर सकते हैं:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.