Sambhavna Seth: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने आखिरकार अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। करीब दो साल पहले हुए मिसकैरेज के दर्द से गुजरने के बाद अब उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंने अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर बताया कि सरोगेसी के जरिए उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है।
संभावना सेठ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बच्चे के छोटे मोजों और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक शेयर की हैं। इस खास पोस्ट में उनका पेट डॉग भी नजर आ रहा है। पति अविनाश द्विवेदी के साथ शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे प्रेग्नेंट हैं और उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए पूरी होने जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनके घर खुशियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
इस खुशखबरी के सामने आते ही इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी। भरती सिंह, आम्रपाली दुबे, दिपिका सिंह, माही विज, और साकिब सलीम सहित कई स्टार्स कपल को बधाइयां दे रहा हैं।
मिसकैरेज के मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं संभावना
गौरतलब है कि साल 2024 के अंत में संभावना सेठ ने आईवीएफ के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी, लेकिन तीन महीने बाद उनका मिसकैरेज हो गया था। इस कठिन समय में उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था और बताया था कि स्कैन से करीब 15 दिन पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई थी।
परिवार बढ़ाने की कोशिशें रहीं अधूरी
अपने यूट्यूब वीडियो में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इस दुखद अनुभव को शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि तीन महीने की प्रेग्नेंसी के बाद यह हादसा हुआ और उनकी परिवार बढ़ाने की एक और कोशिश असफल हो गई। मिसकैरेज के बाद भी संभावना ने हिम्मत नहीं हारी और समय के साथ उन्होंने फिर से नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.