सामंथा की ‘मा इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिन में भी अपने बजट से दुगनी कमाई कर डाली है. ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस एंजॉय कर रहीं सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस को जश्न मनाने का एक और मौका दिया है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है. यानी सामंथा और उनके पति राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए सामंथा ने ये भी अनाउंक कर दिया है कि वह जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेंगी.
सामंथा ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म
सामंथा रूथ प्रभु ने बुधवार को हैदराबाद में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान ये गुड न्यूज शेयर की. इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सामंथा ने कहा कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं. सामंथा ने कहा, “मा इंति बंगारम’ के बाद, अपनी हालत को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा. मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी. उसके बाद, मैं अपने फैंस के लिए एक और फ़िल्म के साथ वापसी करूंगी.”
इस अनाउंसमेंट के बाद, वहां मौजूद लोगों ने सामंथा को बधाई दी. एक्ट्रेस ने भी शुभकामनाओं के लिए सभी का थैंक्यू किया और प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया. बता दें कि जब सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की, तो उनके पति राज निदिमोरु उनके बगल में बैठे थे और जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ यह ख़बर शेयर की, तो वे मुस्कुराते हुए दिखे.
I have to take maternity leave from now,Thankyou for your wishes about my personal happiness…
Actress @Samanthaprabhu2 revealed about her pregnancy news and its completely true…#Samantha #MaaIntiBangaaram pic.twitter.com/eYyd0ECJwU
— Karthikuuu (@Anchor_Karthik_) June 24, 2026
सामंथा की बेबी बंप के साथ क्लिप हुई वायरल
सामंथा की प्रेग्नेंसी की कंफर्मेशन ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस के जश्न के कुछ क्लिप्स वायल होने के बाद आई है, जिनमें फैंस ने एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नोटिस किया था. इन क्लिप्स के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गई थीं. माना जा रहा है कि सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं और इस साल दिसंबर में उनकी डिलीवरी होने की उम्मीद है.
सामंथा-राज ने साल 2025 में की थी शादी
बता दें कि सामंथा ने कुछ सालों तक एक्टर नागा चैतन्य के साथ ऑन-एंड-ऑफ डेटिंग करने के बाद 2017 में शादी की थी, लेकिन ये कपल 2021 में अलग हो गया था. वहीं राज की शादी श्यामली डे से हुई थी, और यह पता नहीं है कि वे कब अलग हुए. वहीं सामंथा ने राज के साथ ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ (2021) और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ (2024) में काम किया था. पिछले साल, 1 दिसंबर 2025 को शादी करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर राज की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू किया था. हालांकि उनके डेटिंग करने की अफवाहें थीं, लेकिन शादी की खबर ने सबको चौंका दिया. उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की थी.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.