मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। सलमान खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था और इसे हिंसक होते देख उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए
सलमान खान ने इस पोस्ट में लिखा कहा कि पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है। सलमान ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत के लिए जिस समर्पण और ईमानदारी के साथ आवाज उठाई है, वह प्रशंसनीय है।
शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति उत्साह दिखाया
उन्होंने लिखा.,” मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।”
आंदोलन का श्रेय केवल छात्रों को ही मिलना चाहिए
सलमान खान ने कहा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। साथ ही सलमान ने उम्मीद जताई कि सरकार भी छात्रों को पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। सलमान ने सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा कि जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।
पोस्ट के अंत में सलमान ने लिखा कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.