नया सफर शुरू करने का साहस प्रेरणादायक- सोमी अली
उन्होंने आगे लिखा, ‘प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने लायक होता है, आलोचना करने लायक नहीं। उम्र सालों में गिनी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है। कुछ लोग सही साथी की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं। अगर यह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो इसे देर नहीं बल्कि सही समय माना जाना चाहिए। जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का साहस वाकई प्रेरणादायक होता है।’
‘जो लोग आपकी उम्र को देख सवाल उठा रहे…’
सोमी अली ने आगे लिखा, ‘आप दोनों को जिंदगी भर खुशियां, हंसी और साथ मिले। सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से नहीं पहचानी जाती कि वे कब शुरू हुईं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया गया। जो लोग आपकी उम्र को लेकर राय बनाते हैं, वे शायद एक दिन समझ जाएंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती। उम्र का बढ़ना तो तय है, लेकिन साथ-साथ उम्र का बढ़ना एक तोहफा है। सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं है, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ आप बुढ़ापे तक का सफर तय कर सकें। ये भावनाएं, प्यार, साथ और जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुशी पाने की आजादी का जश्न मनाती हैं।’
वेडिंग डेट के बाद वेन्यू भी किया कंफर्म
बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में ‘प्रतीम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में तीसरी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी। उन्होंने कहा, ‘शादी है 5 जुलाई को है। घर पर ही कर रहे हैं। बहुत छोटी से शादी है। हमारे लिए 5 तारीख बहुत ही खास दिन है। दोनों परिवार हैं और कुछ दोस्त हैं।’
एक्टर ने आगे कहा, ‘आप सभी की दुआ चाहिए, प्रार्थना चाहिए कि हम खुश रहे और अच्छा सफर रहे। बहुत छोटा सा कार्यक्रम है, घरेलू है।’
150 मेहमान हो सकते हैं शामिल
रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं। आमिर खान के बांद्रा वाले घर में पर होने जा रहे इस फंक्शन में उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हो सकती हैं। साथ ही आमिर के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद खान भी इसमें शिरकत करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.