डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की प्रॉसेस की गई। उन्होंने बताया था कि सलीम का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बाद में माइनर ब्रेन हेमरेज के लिए छोटा सा प्रोसीजर किया गया। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि ज्यादा ऐज होने के कारण रिकवरी स्लो हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर है। वेंटिलेटर सपोर्ट एहतियात के तौर पर दिया गया था और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर सुधार इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर हटाया जा सकता है।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के शानदार लेखकों की टॉप लिस्ट में आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें लेखन के क्षेत्र में मिली। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को नई दिशा दी। दोनों ने मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, डॉन, त्रिशूल, शक्ति, मिस्टर इंडिया, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, यादों की बारात और काला पत्थर जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानी और संवाद लिखे। उनकी लिखी 24 फिल्मों में से 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.