मुंबई में हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूफयान के लुक्स, फिजीक और स्टाइल को देखकर लोगों ने उनकी तुलना 90 के दशक के सलमान खान से करनी शुरू कर दी। सूफयान ने नीले रंग की टाइट फिटिंग टी-शर्ट, जीन्स और कानों में बालियां पहनी थीं। वीडियो सामने आते ही सूफयान के लुक को लेकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो सलमान खान के यंगर वर्जन लग रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये तो 90s का सलमान खान है।’ हालांकि, कुछ लोगों ने सूफयान की शक्ल अपने पिता साजिद नाडियाडवाला से मिलती-जुलती भी बताई। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना एक्टर विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड से भी की।
साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं सूफयान सूफयान, साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम सुभान नाडियाडवाला है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान जल्द ही बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। उनकी फिल्म का नाम ‘ऐसी दीवानगी’ बताया जा रहा है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।फिलहाल, सूफयान के फिल्म डेब्यू के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान बहुत खास दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। सलमान की ‘जीत’, ‘जुड़वा’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ जैसी कई फिल्में साजिद ने प्रोड्यूस की हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.