रूस के मुश्किल दौर से गुजर रहा है. यह बात खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि जल्द ही रूस अपनी चुनौतियों से पार पा जाएगा. राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अपनी सीमाओं को मजबूत करेगा.
जिन मुश्किलों का सामना किया, उससे देश मजबूत हुआ
रूस के सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी के सम्मेलन में पुतिन ने यह बात बोली है. पुतिन ने कहा है कि देश ने जिन मुश्किलों का सामना किया है, उनसे वह और मजबूत हुआ है. उसे अहम सबक मिले हैं.
पुतिन ने कहा- हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं
पुतिन ने कहा कि हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इसने हमें बहुत कुछ सिखाया है. दरअसल, रूस को हाल ही में यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेनी ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है. रूस पर पश्चिम के देशों ने प्रतिबंध लगा रखा है.
‘Need to MINIMIZE consequences of terrorist attacks on energy infrastructure’ — Putin
Wants to ‘ensure uninterrupted’ energy supply to citizens pic.twitter.com/N457WptxW1
— RT (@RT_com) June 28, 2026
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले- हम सरकार की मौजूद चुनौतियों से वाकिफ हैं
पुतिन ने कहा कि सरकार के सामने मौजूद चुनौतियां है. इससे वाकिफ भी हैं. उनसे निपटने के कदम उठाए जा रहे हैं. पुतिन ने कहा है कि हम समस्याओं को देख रहे हैं. हम उनके बारे में जानते हैं. उन पर कार्रवाई कर रहे हैं. हम निश्चित रूप से देश और अपने नागरिकों की सुरक्षा के साथ के रूस की सीमाओं की अखंडता को भी सुनिश्चित करेंगे. हम निश्चित चुनौतियों को पार कर लेंगे. इनमें हमारे इलाके और बुनियादी ढांचे की सुविधाओं पर होने वाले आतंकवादी हमले भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़ेगा तनाव? तेहरान में कंट्रोल को लेकर ईरान के विदेश मंत्री ने दी बड़ी धमकी
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.