राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। अजमेर के हरियाश राजपुरोहित ने 17वें नंबर पर रैंक हासिल की है।
वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा।
जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।
17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.