भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
रानी चटर्जी की ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में रानी चटर्जी और संजना पांडेय के बीच बिहार और यूपी राज्य को लेकर खींचतान जारी है. रानी चटर्जी जहां यूपी वाली हैं, तो संजना पांडेय बिहार वाली हैं. रानी अपने घर के लिए बिहार वाली देवरानी को पसंद करती है, लेकिन बोलचाल से लेकर पहनावे तक टोकती भी रहती है.
शादी के बाद इन्हीं सब चीजों को लेकर दोनों के बीच जबरदस्त तकरार भी होती है. संजना सिंह यूपी की बुराई करती है, तो रानी बिहार की, लेकिन संजना के मां बनने की खुशखबरी से घर में सब कुछ बदल जाता है. देवरानी-जेठानी के बीच प्यार पनपने लगता है, लेकिन एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता है.
ये भी पढ़ेंः ‘इस बीट पर कंट्रोल मुश्किल’, गाने ‘चुम्मा लेला राजा जी’ अक्षरा सिंह ने किया जबरदस्त डांस
संजना के बच्चे की मौत हो जाती है और वह मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है. संजना को ठीक करने के लिए पूरा परिवार एक हो जाता है लेकिन आगे क्या होता है, उसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा. यूजर्स को भी फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा लग रहा है और वे दोनों अभिनेत्रियों की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म ?
‘यूपी वाली, बिहार वाली’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा, प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी दिखेंगे. फिल्म की रिलीज डेट अभी साफ नहीं है लेकिन फिल्म को जल्द ही टीवी पर रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘भोजपुरी की बार्बी डॉल’, खूले बाल और गोल्डन साड़ी में खूब जंची आम्रपाली दुबे, फैंस हुए कायल
बता दें कि रानी चटर्जी और संजना पांडेय दोनों ही भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस है. दोनों ही एक्ट्रेसेस ने सास-बहू के इत्तर महिला उन्मुख फिल्मों में काम किया है. रानी चटर्जी ने कई फिल्में अपने बलबूते पर हिट कराई है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.