रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन की मार्केट में एंट्री हो गई है। नई बाइक को गोरखा रेजिमेंट से इंस्पायर्ड मिलिट्री थीम के साथ लॉन्च किया गया है। रॉयल एनफील्ड ने इस स्पेशल एडिशन में कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया है।
गोरखा ग्रीन कलर और खास खुकरी लोगो
क्लासिक 350 गोरखा एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका नया गोरखा ग्रीन पेंट फिनिश है। इसके साथ फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर गोरखा एडिशन की खास इन्सिग्निया दी गई है, जिसमें आपस में क्रॉस की गई खुकरी दिखाई देती हैं। यह डिजाइन गोरखा रेजिमेंट की पहचान से जुड़ा हुआ है और बाइक को अलग लुक देता है। नए कलर के बावजूद Classic 350 का बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें क्रोम डिटेलिंग और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे एलिमेंट्स पहले जैसे ही हैं। यानी रेग्युलर क्लासिक 350 और गोरखा एडिशन के बीच कलर और खास गोरखा ग्राफिक्स का फर्क है।
349cc का इंजन
रॉयल एनफील्ड ने इस स्पेशल एडिशन में कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया है। बाइक में वही 349cc J-Series सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से पेयर किया गया है। क्लासिक 350 गोरखा एडिशन में Assist और Slipper Clutch भी दिया गया है। इसके अलावा Type-C USB फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी बाइक के मेन फीचर्स में शामिल है। बाइक का फ्रेम, सस्पेंशन और सीधा-अपराइट राइडिंग पोजिशन भी स्टैंडर्ड क्लासिक 350 जैसा ही है।
बाइक के साथ गोरखा कलेक्शन भी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड ने बाइक के साथ गोरखा कलेक्शन नाम से राइडिंग गियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की नई रेंज को भी लॉन्च किया गया है। इसमें ड्यूल-सर्टिफाइड Jet और Quest हेलमेट, हाई-एंकल डिस्ट्रेस्ड लेदर बूट्स, मल्टी-फंक्शनल हेडगेयर, कपड़े और कलेक्टिबल्स शामिल हैं। इस कलेक्शन में क्रिमसन, ऑलिव ग्रीन, मैट ब्लैक और वार्म ब्रॉन्ज जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है। Crossed Khukri motifs, मिलिट्री इंस्पायर्ड इन्सिग्निया, एंब्रॉयडेड बैज, हेवी वेट कॉटन ट्विल और डिस्ट्रेस्ड लेदर इसके डिजाइन की खासियत हैं।
गोरखा सैनिकों को डेडिकेटेड स्पेशल एडिशन
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 गोरखा एडिशन को गोरखा सैनिकों की बहादुरी, अनुशासन और जुझारूपन को सम्मान देने वाली बाइक के तौर पर पेश किया है। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि यह एडिशन गोरखा रेजिमेंट की विरासत को सम्मान देने के मकसद से तैयार किया गया है। वहीं, गोरखा ब्रिगेड के President Lieutenant General Sanjeev Chauhan ने भी इस मोटरसाइकिल को गोरखा सैनिकों से जुड़ी परंपराओं और विरासत के सम्मान के तौर पर बताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.