सुबह की बनी रोटियां शाम तक कड़क, सूखी या पपड़ीदार हो जाना हर घर की एक आम समस्या है। अक्सर जब हम लंच के लिए रोटियां बनाते हैं, तो बची हुई रोटियां शाम के नाश्ते या डिनर तक इतनी सख्त हो जाती हैं कि उन्हें चबाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सही तरीका और थोड़ी सी देखभाल के जरिए आप सुबह की बनी रोटियों को भी शाम तक रुई जैसी सॉफ्ट और एकदम फ्रेश बनाए रख सकते हैं। यहां हम आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप सुबह की रोटियों को शाम तक सॉफ्ट रख सकते हैं।
कपड़े और कैसरोल का करें इस्तेमाल: रोटियों को सीधे स्टील के डिब्बे या हॉट पॉट में न रखें। डिब्बे में सबसे पहले एक सूती या मलमल का कपड़ा बिछाएं। रोटियां सेकने के बाद सीधे डिब्बे में न डालकर कपड़े में लपेटकर रखें। इससे भाप से बनने वाला पानी रोटियों को गीला नहीं करेगा और कपड़ा नमी को सोखकर उन्हें सॉफ्ट रखेगा।
रोटी में थोड़ा-सा घी या मक्खन लगाएं: अगर आपको रोटियां शाम तक स्टोर करनी हैं, तो रोटियां सेकने के तुरंत बाद उन पर हल्का-सा देसी घी या बटर लगा दें। घी रोटी के ऊपर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है, जिससे रोटी की नमी बाहर नहीं निकलती और वह लंबे समय तक ताजी बनी रहती है।
एल्युमिनियम फॉयल या फॉयल पेपर: अगर आपके पास कैसरोल नहीं है, तो आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूती कपड़े में लपेटी हुई रोटी को फॉयल पेपर में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर में रख दें। यह रोटियों का तापमान और नमी दोनों बनाए रखता है।
गुंथे हुए आटे में मिलाएं यह खास चीज़: रोटियां बनाने की शुरुआत आटा गूंथने से होती है। आटा गूंथते समय उसमें पानी की जगह हल्के गुनगुने दूध या फिर 1-2 चम्मच ताजे दही का इस्तेमाल करें। आटे में थोड़ा-सा घी या तेल डालकर गूंथने से भी रोटियां बेहद मुलायम बनती हैं और काफी देर तक सॉफ्ट रहती हैं।
सख्त आटे से बचें: बहुत सख्त आटा गूंथने से रोटियां ठंडी होने के बाद कड़क हो जाती हैं। आटा हमेशा थोड़ा नरम गूंथें। गूंथने के बाद आटे को 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर सेट होने के लिए छोड़ दें।
शाम को रोटियां री-हीट करने का सही तरीका
तवे पर: ठंडी रोटी को दोबारा गर्म करते समय तवे पर हल्का सा पानी छिड़कें या थोड़ा सा घी लगाकर हल्की आंच पर गर्म करें।
माइक्रोवेव करें: अगर आप माइक्रोवेव इस्तेमाल कर रहे हैं, तो रोटी को एक गीले पेपर टॉवल में लपेटकर केवल 10-15 सेकेंड के लिए गर्म करें। इससे रोटी एकदम ताजी जैसी नरम हो जाएगी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.