आईपीएल 2026 का रोमांच अब समाप्त हो चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीत लिया है। आईपीएल के बाद अब सभी की नजरें टीम इंडिया पर है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ गदर मचाते हुए दिखाई देंगे। फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है। टीम इंडिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी उसके बाद टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट-रोहित देंगे दिखाई
विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ ब्लू जर्सी में दिखाई देंगे। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी, जहां 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट के बाद 13, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इन तीनों मुकाबले में रोहित शर्मा-विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलने के लिए तैयार है।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों के बाद विराट और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया पहले पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। टी20 मुकाबले के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों दिखाई देंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.