Rohit Sharma take retirement From Test: भारत क्रिकेट जगत से बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईपीएल के बीच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी है। आईपीएल के बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी।
इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा का इस तरह से संन्यास की घोषणा करना भारतीय फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला निर्णय है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर टेस्ट कैप की फोटो शेयर करते हुए टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की।
रोहित शर्मा ने टेस्ट से लिया संन्यास
रोहित शर्मा ने टेस्ट कैप की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं सभी फैंस के साथ ये शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहा हूं। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही। अब मैं सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालूंगा। सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”
इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा के इस तरह के अचानक रिटायरमेंट की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अब भारत का प्रतिनिधित्व सिर्फ वनडे फॉर्मेट में करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद रोहित ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
बात करें हिटमैन के टेस्ट रिकॉर्ड की तो, रोहित शर्मा ने टेस्ट में कुल 67 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 116 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 212 रनों का रहा है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे थे। हालांकि रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया था और उनकी जगह टीम की कमान जसप्रीत बुमराह ने संभाली थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.