क्या आप भी घर पर होटल जैसी सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाना चाहते हैं, लेकिन बैटर सही नहीं बन पाता? अक्सर शिकायत होती है कि इडली सख्त हो जाती है या उसमें होटल जैसा जालीदार टेक्सचर नहीं आता। आज हम आपको इडली बनाने का एक ऐसा सीक्रेट तरीका बताएंगे, जिसमें सिर्फ तीन मुख्य चीजों का इस्तेमाल होता है। यह तरीका न केवल इडली को नरम बनाएगा, बल्कि आपके सांभर के स्वाद को भी दोगुना कर देगा। आइए जानते हैं परफेक्ट बैटर तैयार करने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
Image: AI
चावल और मेथी दाने को एक साथ धोकर 5-6 घंटे के लिए भिगो दें। उड़द दाल को अलग बर्तन में 4 घंटे के लिए भिगोएं। बता दें कि मेथी दाना डालने से इडली में अच्छा खमीर उठता है।
Image: AI
उड़द दाल को बारीक- स्मूद पेस्ट पीस लें। इसके बाद चावल को दरदरे फॉर्म में पीसें। पीसते समय ठंडा पानी- बर्फ का एक टुकड़ा इस्तेमाल करें। इससे ग्राइंडर गर्म नहीं होगा और बैटर का टेक्सचर बढ़िया रहता है।
Image: AI
दोनों पेस्ट को एक बड़े बर्तन में मिलाएं। हाथों से अच्छी तरह फेंट लें। इसे ढककर किसी गर्म जगह पर 8-10 घंटे के लिए छोड़ दें। खमीर उठने के बाद बैटर दोगुना हो जाएगा और इसमें जालीदार टेक्सचर दिखेगा।
Image: AI
इडली स्टैंड में थोड़ा तेल लगाएं। बैटर में स्वादानुसार नमक मिलाएं और सांचों में भरें। स्टीमर में पानी उबलने के बाद सांचों को रखें और मीडियम आंच पर 10-12 मिनट तक स्टीम करें।
Image: AI
जब आप सांभर तैयार करें, तो लास्ट में कड़ी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और राई का एक गरमा-गरम तड़का ऊपर से लगाएं। यह होटल जैसा स्मोकी फ्लेवर देगा, जिससे सादी इडली और सांभर के साथ खाने में मजा ही आ जाएगा।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.