रोहित के संन्यास पर कैफ ने क्या कहा?
रोहित शर्मा के संन्यास पर मोहम्मद कैफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘रोहित शर्मा अपनी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। टीम में उनकी जगह, उम्र, फिटनेस और 2027 विश्व कप तक खेलने को लेकर बहुत चर्चा होती रही है। और फिर वो लॉर्ड्स में शतक बनाकर भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर बन जाते हैं। उन्हें बेकार समझने से पहले दो बार सोच लें।’
रोहित शर्मा का रिटायरमेंट खुद रोहित शर्मा तय करेंगे
एक्स पोस्ट के बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा ”हो गया रिटायरमेंट? कटवा ली नाक, रोहित शर्मा का रिटायरमेंट खुद रोहित शर्मा तय करेंगे, उसको कह बनता है। जितना हिंदुस्तान के लिए काम किया है, उसको हक बनता है कि वो अपनी मर्जी से जाएगा।’
आगे उन्होंने कहा ’12 हजार रन, 34 शतक, जब-तक वो कप्तान थे, हिंदुस्तान को हारने नहीं दिया। आंच नहीं आई भाई, कोई हरा ही नहीं सका, सफेद गेंद की बात करें। ऐसा कप्तान था वो। अब समझ लीजिए की इतना प्रेसर है और प्रेसर में सबसे बड़ा शतक लगाता है। आप भी शांति बनाकर रखेंगे और रोहित शर्मा को खेलने देंगे।’
शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं-रोहित शर्मा
इधर रोहित शर्मा ने संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ”मेरे लिए सबसे ज़रूरी है कि मैं मैदान पर क्या करता हूँ, टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूँ। अभी मेरा सारा ध्यान इसी पर है। शोर-शराबा चाहे जो भी हो। आप जानते हैं, शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं। मेरा काम मैदान के अंदर है; उनका काम मैदान के बाहर है। तो मैं इसे इसी नजरिए से देखता हूं।’
आगे उन्होंने कहा ”मेरा काम बल्ले से खेलना है। आओ, खेलो, अपने देश का प्रतिनिधित्व करो, टीम का प्रतिनिधित्व करो। मुझे डेब्यू के बाद से यही करने को कहा गया है। तो मैं वही करूंगा। आप जानते हैं, डेब्यू के बाद से ही शोर-शराबा होता रहा है। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा। इसलिए इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.