Rohit Sharma Reaction Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया में 2026 का टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन अब उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। सूर्या की जगह अब टीम का कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है। गौरतलब है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव को नए टी20 का कप्तान बनाया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें अब हटा दिया गया। इसी बीच रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सूर्या के बारे में रोहित शर्मा ने क्या कहा?
सूर्यकुमार को टी20 की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ‘उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू 31 साल की उम्र में किया था, अगर मैं गलत नहीं हूं तो। इसका मतलब है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहते थे और जब मौका आया, तो उन्होंने उसे दोनों हाथों से थाम लिया और उन्होंने ऐसा किया।’
श्रेयस अय्यर के लिए रोहित ने क्या कहा?
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भी रोहित का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा ‘श्रेयस ने जिस तरह आईपीएल में अपनी टीम की कप्तानी की है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि वो टीम इंडिया की कमान अच्छे से संभालेंगे। बता दें कि श्रेयस पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 से अच्छा नहीं रहा था। सी सीजन 13 मुकाबलों में उन्होंने 20.77 की एवरेज से मात्र 270 रन ही बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकाल। वहीं, इस सीजन 60 उनका सबसे अधिक स्कोर रहा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.