लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। दरअसल लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि ये मुकाबला रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। इन सब खबरों पर अब खुद हिटमैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये सब तब तक चलता रहेगा जब तक मैं खेलता रहूंगा। मेरा फोकस इस वक्त सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने पर है।
रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर रोहित ने दिया बड़ा बयान
लॉर्ड्स में सेंचुरी जड़ने के बाद रोहित ने कहा कि मेरा काम मैदान पर बल्ले से रन बनाना है। मेरा काम अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना है। जब से मैंने अपने करियर की शुरुआत की है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं आगे भी यही करता रहूंगा। मेरे डेब्यू के समय से ही बाहर मेरे संन्यास और फॉर्म को लेकर बातें बातें होती रही हैं, और जब तक मैं यहां क्रिकेट खेलूंगा, ये बातें हमेशा होती रहेंगी। इसलिए मुझे इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
मेरा फोकस इस वक्त अच्छी क्रिकेट खेलने पर है- रोहित
रोहित ने आगे कहा कि मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि मैं मैदान के अंदर क्या करता हूं और टीम की जीत में कितना योगदान दे पाता हूं। इस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इसी चीज पर है। जहां तक बाहर में हो रही बातों का सवाल है, तो इस शोर को रहने दीजिए, क्योंकि अगर थोड़ा शोर-शराबा नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा? मेरा काम मैदान के अंदर खेलना है और बाहर वालों का काम बातें बनाना है, मैं इसे इसी तरह देखता हूं।
विराट कोहली को लेकर रोहित ने क्या कहा?
अपनी इस बातचीत में रोहित ने कोहली के साथ अपनी बॉन्ड को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अपना पूरा करियर एक साथ खेला है, इसलिए मैदान पर विराट के साथ होना बहुत अच्छा लगा। हमारे बीच कई बेहतरीन साझेदारियां हुई हैं और साथ में बल्लेबाजी करने में हमेशा बहुत मजा आता है। हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। मैदान के बीच में एक-दूसरे के साथ नए आइडियाज शेयर करना और यह सोचना कि हम टीम के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं, हमेशा ही कमाल का अनुभव होता है।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया की फिटनेस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, कहा- प्लेयर्स 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं
टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.