रोहित शर्मा इस उपलब्धि के साथ भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 से अधिक रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे के सभी स्तर अंतरराष्ट्रीय, राज्य और घरेलू मुकाबले शामिल होते हैं। उनसे पहले यह मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ हैं।
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने शानदार 154 रन (110 गेंद) और ईशान किशन ने 125 रन (79 गेंद) की पारी खेली। अफगानिस्तान को 403 रनों का लक्ष्य दिया गया है।
रोहित शर्मा की यह उपलब्धि उनके लंबे और शानदार करियर का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपनी बल्लेबाजी से टीम को लगातार मजबूत किया है।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.