बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को लेकर रोडीज स्टार और टीवी एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शहनाज गिल का पंजाब में बैकग्राउंड काफी बदनाम है। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में काफी कुछ सुना है।
शहनाज और शहबाज पर भड़कीं एक्ट्रेस
टेली मसाला संग खास बातचीत में एक्ट्रेस आंचल खुराना ने शहनाज गिल और शहबाज बदेशा को लेकर हैरान करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने शहनाज के भाई शहबाज को बदतमीज बताया है। वहीं, शहनाज गिल को चंट बताया है।
शहनाज को एक्ट्रेस ने बताया चंट
आंचल ने कहा, “लोग शहनाज के लिए इतने पागल हैं….शहनाज सेल्फ ऑब्सेस्ड (आत्ममुग्ध) है। उसका आईक्यू (बौद्धिक क्षमता) कम है। लेकिन लोग उसे इस तरह से एडिट करते हैं कि वो बहुत भोली क्यूट लड़की लगती है। वो चंट है।”
शहनाज का बदनाम बैकग्राउंड था, बोलीं एक्ट्रेस
आंचल ने कहा- मैंने पंजाब में रही हूं। पिछले 8 महीने मैं पंजाब में रही हूं, क्या-क्या बातें नहीं सुनी हैं मैंने शहनाज गिल के बैकग्राउंड पंजाब का…कितना बदनाम था। लेकिन बिग बॉस में और मुझसे शादी करो में उन्होंने एडिट ऐसे किया है कि शहबाज और शहनाज बड़े ही मजेदार और अच्छे लगे हैं। बदतमीज लोग हैं।”
शहबाज को बताया बदतमीज
आंचल ने कहा कि शहबाज तो बदतमीज हैं। मुझे पता है इसके बाद भी वो कुछ बोलेगा, लेकिन मुझे उससे डर नहीं लगता है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने शहनाज के बारे में क्या सुना है? उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप पंजाब जाकर पता करना। आंचल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये सच है कि क्या है, सबके बारे में ही बातें होती हैं।
रोडीज से आंचल ने शुरू किया करियर
आंचल खुराना की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रियलिटी शो रोडीज से की थी।इसके बाद आंचल खुराना को कई टीवी सीरियल्स में देखा गया। आंचल खुराना को आपने सपने सुहाने लड़कपन के, बड़े अच्छे लगते हैं 2, क्रैश, सावधान इंडिया और मेरी सासू मां जैसे शोज में देखा होगा।
शहनाज गिल की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म इश्कनामा रिलीज हुई है। इश्कनामा एक पंजाबी पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान सीमा की एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.