मोहम्मद कैफ ने IND vs SL पहले टेस्ट के बीच ऋषभ पंत की कॉमन सेंस पर सवाल उठाए हैं और उनकी जमकर क्लास लगाई है। ऋषभ पंत नई गेंद के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए।
ऋषभ पंत ने गलत समय पर खेला गलत शॉट
गेंद पुरानी होती है तो बल्लेबाज खेल चलाता है, मगर नई गेंद जब हाथों में होती है तो गेंदबाज हावी रहता है। 80 ओवर के बाद जब श्रीलंका ने दूसरी नई गेंद ली तो ऋषभ वहां भी उन्हें डोमिनेट करना चाहते थे। ऐसे में पहली तीन गेंदों पर उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया।
चौथी बार जब पंत ऐसा करने गए तो वह जाल में फंस गए। पंत ने गेंद को हवा में खड़ा कर दिया और लॉन्ग ऑफ की दिशा में कैच आउट हो गए। कैफ इस बात से गुस्सा है कि पंत ने नई गेंद के खिलाफ ऐसा किया। अगर वह कुछ बॉल डिफेंड कर लेते और यह जान लेते कि गेंद कैसी हरकतें कर रही है तो ज्यादा बेहतर होता।
ऋषभ पंत की कॉमन सेंस पर सवाल
कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, “ऋषभ पंत जिस तरह से आउट हुए, उससे मुझे कोई शिकायत नहीं है। वह ऐसे ही खेलते हैं, लेकिन शिकायत कॉमन सेंस की है। यह नई बॉल के साथ पहला ओवर था। उन्होंने उस ओवर में तीन बार जंप किया। कॉमन सेंस का मतलब है कट शॉट खेलना। पांच से छह ओवर तक नई बॉल को देखना। यह टेस्ट मैच का ट्रेडिशन है। जो भी उनकी तरह खेलता है, वह कॉमन सेंस का भी इस्तेमाल करता है।
मुझे हैरानी हुई कि वह (ओवर की) पहली बॉल पर जंप कर गए। थोड़ा कैलकुलेट करना पड़ता है। अगर कोई बैटर 150 पर भी हो, तो नई बॉल आने पर वह कुछ बॉल खेलता भी है। मैं वहां कुछ मार्क्स काट रहा हूं। वह लॉजिक और क्रिकेटिंग सेंस में बहुत पीछे रह गए।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.