Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से बुरी तरह हराया। इस शानदार जीत के बाद भी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई ने 12 लाख का जुर्माना लगाया। हालांकि, इस मैच में पंत बैटिंग करने नहीं आए थे। टीम ने 20 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। आईपीएल ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा ‘धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’
IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में क्या कहा गया?
IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि ‘शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 59 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है।’
IPL की आचार संहिता के तहत जुर्माना
स्टेटमेंट में आगे कहा गया ‘चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। लखनऊ के लक्ष्य का पीछा करती हुई लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर ली। लखनऊ को जीतने में सबसे अहम भूमिका मिशेल मार्श की रही, जिन्होंने 90 रन की पारी खेली। मार्श ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 90 रन बनाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.