Image: instagram
Image: instagram
आरती सिंह ने ये रेसिपी एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने 25 दिन तक डिनर में केवल लौकी की सब्जी खाई थी जिससे उन्हें लगभग 5 किलो वजन घटाने में मदद मिली।
Image: freepik
आरती ने लौकी की सब्जी की वेट लॉस रेसिपी भी बताई है जिसे आप तुरंत नोट कर लीजिए। सबसे पहले कुकर में घी डालो, फिर जीरा, हरी मिर्ची, टमाटर डालकर अच्छे से पकाओ।
Image: instagram
उसके बाद इसमें कटी हुई लौकी, सेंदा नमक, धनिया डालकर कुकर बंद कर दो। सीटी बजने के बाद थोड़ा सा पका लो और मैश करके खा लो।
Image: freepik
आरती सिंह ने इस सब्जी को बिना मसाले की ‘व्रत वाली लौकी’ बताया। लौकी की सब्जी वजन घटाने के लिए बेहतरीन है क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम और पानी-फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
Image: AI
लौकी की सब्जी बॉडी को अंदर से नमी देती है जिससे चेहरे पर भी चमक आती है। ये आपको बिना एक्स्ट्रा फैट के पेट भरने में मदद करती है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालती है जिससे आपको हल्का महसूस होता है।
Image: AI
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.