- Hindi News
- Sports
- Rishabh Pant Breaks Adam Gilchrist Record | Fastest 100 Test Sixes
- कॉपी लिंक
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही, वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।
भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं। दिन के पहले सेशन में फील्डिंग के दौरान दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान बल्लेबाजी के लिए उतरे।
चौथे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…
1. पंत 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर
ऋषभ पंत टेस्ट 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। वे इस लिस्ट में शामिल सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने यह उपलब्धि हासिल की थी। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

2. पंत ने 4918 गेंद में 100 छक्के पूरे किए
पंत टेस्ट में सबसे कम पारी और सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वे सिर्फ 89 पारी और 4,918 गेंद खेलकर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 6,578 गेंद और 130 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे।

3. पंत छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय
पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2 छक्के लगाते हुए अपने 100 छक्के पूरे किए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 90 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

यहां से मोमेंट्स…
1. चांडीमल कन्कशन हुए, उनकी जगह पसिंदु खेले
चौथे दिन के पहले सेशन में फील्डिंग के दौरान दिनेश चंडीमल का कंधा और सिर जमीन से जोर से टकरा गया था। इसके बाद उनका कन्कशन हुआ। जांच के बाद उन्हें आगे खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान दूसरी पारी में बैटिंग की। हालांकि वह बिना रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

फील्डिंग के दौरान चांडीमल का कंधा और सिर जमीन से टकरा गया था।
2. जडेजा की नो-बॉल पर धनंजय डी सिल्वा कैच हुए
दिन के 16वें ओवर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। रवींद्र जडेजा के ओवर की आखिरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा चकमा खा गए। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में केएल राहुल के हाथों में चली गई। जडेजा विकेट का जश्न मनाने लगे। इसी दौरान अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया और डी सिल्वा को जीवनदान मिल गया।

गेंदबाजी के दौरान जडेजा का पैर बॉलिंग-क्रीज से बाहर निकल गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
