ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का टेस्ट टीम से बाहर होने की कगार पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह महज 4 रन बनाकर शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी उनका बल्ला शांत रहा था, जहां उन्होंने पहली पारी में सिर्फ एक और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे। पिछले कुछ समय से उनके खराब फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने की मांग काफी ज्यादा होने लगी है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
3 साल से शतक नहीं लगा पाए हैं मार्नस लाबुशेन
मार्नस लाबुशेन पिछले तीन सालों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है। जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड में लगाए शतक के बाद से उनका टेस्ट औसत गिरकर महज 25.43 रह गया है। हालांकि, पिछले साल वेस्ट इंडीज दौरे से ड्रॉप होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर टीम में वापसी जरूर की, लेकिन इंटरनेशनल मैचों में उनका फ्लॉप शो जारी रहा। लगातार फ्लॉप शो को देखने के बाद अब कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर उन्हें टीम से बाहर कर किसी नए खिलाड़ी को मौका देने की मांग कर रहे हैं।
रिकी पोंटिंग ने मार्नस लाबुशेन को लेकर क्या कहा?
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को सीरीज की शुरुआत में ही टीम से बाहर कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हालांकि सेलेक्टर्स का लाबुशेन को लगातार बैक करना और उन पर भरोसा दिखाना काबिले तारीफ है, लेकिन अब बहुत समय बीत चुका है। पोंटिंग के मुताबिक, लाबुशेन अपनी बेस्ट फॉर्म से काफी दूर नजर आ रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब उनके विकल्प के तौर पर किसी नए खिलाड़ी को मौका देना चाहिए।
मार्क वॉ ने भी दी लाबुशेन को चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने भी मार्नस लाबुशेन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि अगर ट्रेविस हेड को दोबारा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को एक नए ओपनर की जरूरत पड़ेगी, जिससे लाबुशेन की जगह पर सवाल उठना लाजमी है। मार्क वॉ ने यहां तक कह दिया कि यह बिल्कुल संभव है कि लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल चुके हों।
यह भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.