एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज, दमदार एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। आज हम आपको कंगना की फिट बॉडी का राज बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करना काफी आसान है।
फिटनेस है जरूरी
कंगना रनौत ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मैं फिल्मों के रोल के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए हेल्दी और फिट रहना पसंद करती हूं। कोई भी फिल्म का रोल अलग होता था, उसके लिए वह थोड़ी ज्यादा मेहनत कर लेती थीं। उनका मानना है कि फिट रहना हम सभी के लिए जरूरी है और आप कोई भी काम करते हो, उसमें फिटनेस को टॉप पर रखना चाहिए।
फिट रहने के लिए 4 काम करती हैं कंगना
1. सुबह वाली आदत
कंगना रनौत सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं और फिर चाय-कॉफी लेती हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं, तो शरीर हाइड्रेट नहीं रहता और कैफीन पहुंचने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।
2. बैलेंस डाइट है जरूरी
कंगना कभी भी अपना नाश्ता या खाना स्किप नहीं करती हैं और वह हमेशा बैलेंस डाइट लेती हैं। लंच में दाल, चावल, चपाती और उबली सब्जियां या सलाद खाना पसंद करती हैं। रात में केवल सूप या ग्रिल्ड सब्जियां लेती हैं जिससे आसानी से पच सके। ऐसा करने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि वजन कंट्रोल में रहता है और जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं। कंगना जंक फूड या फिर शुगर खाना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।
3. वर्कआउट को बना लो आदत
कंगना रनौत वर्कआउट रोजाना करती हैं और उन्होंने इसकी आदत बना ली है। अगर वह वर्कआउट नहीं कर पाती हैं, तो नॉर्मल एक्सरसाइज कर लेती हैं या फिर योगा करती हैं। एक्ट्रेस कैलोरी बर्न करने के लिए बर्पीज और रनिंग करती हैं। बॉडी टोनिंग और मजबूती के लिए वेट ट्रेनिंग और स्क्वाट्स करना पसंद करती हैं। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन योग करती हैं।
4. नींद होनी चाहिए पूरी
फिट रहना है तो नींद भी जरूरी है। अगर आप अच्छा खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं लेकिन नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आपका शरीर कभी भी फिट और एक्टिव नहीं हो सकता। कंगना रनौत करीब 7-8 घंटे की नींद लेती हैं और स्ट्रेस को खुद से दूर रखती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.