उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पार्टी सम्मेलन से पहले 50 नए 600 मिमी रॉकेट लॉन्चर तैनात कर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया. KCNA के अनुसार ये सिस्टम AI और एडवांस्ड गाइडेंस तकनीक से लैस हैं. दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह कदम बड़ा रणनीतिक संदेश माना जा रहा है.
रॉकेट लॉन्चर देखने को मिले
किम की बहन उत्तर कोरिया की एक प्रमुख विदेश नीति अधिकारी हैं. उत्तर कोरिया ने 2019 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु वार्ता विफल होने के बाद दक्षिण कोरिया के साथ लगभग सभी बातचीत और सहयोग बंद कर दिए हैं. हाल के सालों में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ उसके रिश्ते और खराब हुए हैं. सरकारी मीडिया की ओर से जारी तस्वीरों में सम्मेलन स्थल ‘अप्रैल 25 हाउस ऑफ कल्चर’ के पास रॉकेट लॉन्चर ट्रकों की कतारें दिख रही हैं. यही जगह है जहां 2016 और 2021 में पार्टी कांग्रेस हुई थी.
North Korean leader Kim Jong Un attends a presentation ceremony of 600mm-calibre multiple rocket launchers to the Ninth Congress of the Workers’ Party of Korea (WPK) by the workers of the munitions industry sector in Pyongyang, North Korea, February 18, 2026, in this picture released by North Korea’s official Korean Central News Agency. KCNA via REUTERS ATTENTION EDITORS – THIS IMAGE WAS PROVIDED BY A THIRD PARTY. REUTERS IS UNABLE TO INDEPENDENTLY VERIFY THIS IMAGE. NO THIRD PARTY SALES. SOUTH KOREA OUT. NO COMMERCIAL OR EDITORIAL SALES IN SOUTH KOREA.
किम जोंग ने अपने भाषण में क्या कहा?
‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) ने बताया कि ये वाहन देश के 600 मिलीमीटर मल्टीप्लायर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. किम ने अपने भाषण में कहा कि ये ‘अद्भुत’ रॉकेट लॉन्चर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड गाइडेंस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिन्हें ‘रणनीतिक मिशन’ के लिए तैयार किया गया है.
दक्षिण कोरिया ने किस बात पर मानी गलती?
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की ताकतवर बहन किम यो-जोंग ने पड़ोसी देश साउथ कोरिया की प्रशंसा की है. गुरुवार को उन्होंने उस देश की तारीफ की जिसे वो हमेशा से ही अपना दुश्मन बताती आई हैं. दरअसल, ये बदलाव सियोल की तरफ से दिए उस बयान के बाद आया है जिसमें उसने प्योंगयांग में हुई ड्रोन घुसपैठ पर अफसोस जताया था. योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, यो ने गुरुवार को कहा कि वह साउथ कोरिया के वादे और दावे की ‘बहुत तारीफ करती हैं,’ जिसमें उन्होंने (सोल) ड्रोन घुसपैठ को लेकर अपनी गलती मानी है और बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने का वादा भी किया है.
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.