Last Updated:
मेलबर्न में 22 साल के भारतीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह के साथ एक खौफनाक नस्लभेदी अटैक हुआ है. उसे गुंडों ने लोगों ने घेर लिया और भारतीय पहचान को लेकर भद्दी बातें रहीं. इसके बाद उसे इतनी बुरी तरह मारा कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी टूट गई. इस अटैक के बाद ऑस्ट्रेलिया में सालों से रह रहा सिख परिवार डरा हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर अटैक
जिम में सिख लड़के को गुंडों ने घेर लिया
सिर मारकर तोड़ी नाक की हड्डी
जब हरमनप्रीत जिम की सुरक्षित चारदीवारी से बाहर निकला, तो वे तीनों बाहर खड़े होकर किसी शिकारी की तरह उसका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने हरमनप्रीत को देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया ‘इंडियन डॉग, वापस जाओ जहां से आए हो’. यह सुनकर हरमनप्रीत सन्न रह गया. वो किसी तरह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तभी एक हमलावर हरमनप्रीत के बिल्कुल करीब आया और बिजली की फुर्ती से अपना सिर जोर से उसकी नाक पर दे मारा.
बुली करके भाग गए गुंडे
ये अटैक इतना जोरदार था कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी वहीं टूट गई. चेहरे से खून की धार बहने लगी और वह दर्द से कराह उठा. हमलावर उसे तड़पता हुआ छोड़कर तुरंत वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोग जब मदद के लिए पहुंचे, तो हरमनप्रीत का चेहरा खून से पूरी तरह ढक चुका था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक की हड्डी बुरी तरह डैमेज हो चुकी है और अब उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी.
हरमनप्रीत की बहन खुशी कौर का कहना है कि इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. अब वह डरा हुआ है और कहता है कि शायद वह कभी उस जिम में वापस नहीं जा पाएगा. उसे डर है कि अगली बार उसके साथ इससे भी बुरा हो सकता है.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.