Kim Kardishian Brans In India: हॉलीवुड की मशहूर बिजनेस वुमन और सोशल पर्सनालिटी किम कार्दशियन के चर्चे भारत में भी रहते हैं. किम कुछ समय पहले अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने आई थी. तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर भारत में काम करने का मन बना लिया है.
किम ने मिलाया रिलायंस के साथ हाथ
दरअसल हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अपने शेपवियर और इनरवियर ब्रांड SKIMS को भारत में लॉन्च करने जा रही हैं. अपने ब्रांड को वो रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के साथ साझेदारी के जरिए भारत लाएंगी. इस समझौते के तहत रिलायंस ब्रांड्स भारत में SKIMS के सभी रिटेल स्टोर और ऑनलाइन बिक्री का संचालन करेगी. कंपनी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में SKIMS के स्टोर खोलेगी. इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी ब्रांड का विस्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ईशा अंबानी हैं खुश
इस बारे में बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि, ‘SKIMS ने दुनियाभर में आरामदायक, स्टाइलिश और सभी के लिए उपयुक्त फैशन की नई पहचान बनाई है. भारत के नए दौर के ग्राहक भी ऐसे ही फैशन की तलाश में हैं और रिलायंस इस ब्रांड को लंबे समय तक भारत में मजबूत बनाने के लिए काफी एक्साइटेड है’.
वहीं, किम कार्दशियन ने कहा कि, ‘SKIMS की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में आरामदायक और आत्मविश्वास महसूस करे. उन्होंने कहा कि भारत से ब्रांड को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और अब वे भारतीय ग्राहकों का अपने स्टोर्स में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.
SKIMS के बारे में
बता दें कि SKIMS की शुरुआत किम कार्दशियन और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी. भारत में एंट्री से पहले ये ब्रांड लंदन और दुबई में नए स्टोर खोल चुका है. अब हांगकांग और सियोल में भी इसके स्टोर खुलने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.