मुर्शिदाबाद: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने रेजिनगर उप-चुनाव पर कहा, “चुनाव आयोग ने रेजिनगर और नंदीग्राम में जो उप-चुनाव होने वाले थे, उनकी घोषणा हो चुकी है और कल यानी नौ सितंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। दो सीटों पर 6 अक्टूबर को उप-चुनाव होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। रेजिनगर सीट पर 4 महीने पहले जो चुनाव हुआ, उसमें यहां 59 हजार के मार्जिन के साथ जीता था। ये सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद रॉबिन रेजिनगर के आम आदमी की दुआ, आशीर्वाद और साथ लेकर 100 प्रतिशत जीत जाएंगे।”
चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो खाली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, ये सीटे हैं- नंदीग्राम और रेजिनगर। इन दोनों सीटों के लिए 6 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और नौ अक्टूब को नतीजे आएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट बीजेपी ने जीती थी जबकि रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर की पार्टी ने जीती थी। फाल्टा सीट की बात को छोड़ दें तो बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला उपचुनाव है।
बंगाल की दो सीटों पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के इस सीट को खाली करने के कारण हो रहा है, उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बरकरार रखने के लिए नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया था। जबकि रेजिनगर सीट टीएमसी से निष्कासित नेता हुमायूं कबीर ने खाली की थी। दोनों ही नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-दो सीटों पर जीत हासिल की थी।
उपचुनाव का शेड्यूल
चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिम बंगाल की रेजिनगर और नंदीग्राम सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और नौ अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा।
ये भी पढ़ें:
’19 दिसंबर का वीडियो है, पार्टी बनाने से पहले रिकॉर्ड किया गया’, गंभीर आरोपों पर हुमायूं कबीर की सफाई
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.