वो रहने वाली महलो की सीरियल से टीवी एक्ट्रेस रीना कपूर ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उनकी मासूमियत पर दर्शक मर मिटे थे. वे एक समय टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी. हालांकि ये अदाकारा पिछले कई सालों से छोटे पर्दे से दूर गुमनाम जिंदगी जी रही हैं. जानते हैं रीना कपूर अब कहां हैं और क्या कर रही हैं?
रीना कपूर को इस शो से मिली थी पॉपुलैरिटी
रीना कपूर ने 1990 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ये हुई ना बात से की थी. इस दौरान उन्होंने कई शोज किए जिनमें परिवर्तन, आहट, रिश्ते, जय लक्ष्मी और विष्णु पुराण सहित कई सीरियल शामिल हैं. लेकिन उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान 2005 में आए शो वो रहने वाली महलों की से मिली थी. इस शो में रीना ने रानी का रोल प्ले किया था और देखते ही देखतें वे घर-घर में मशहूर हो गई थीं. इस शो के बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया.
कई फिल्मों में भी किया था काम
अरशद वारसी और नमृता शिरोडकर की 1998 में आई फिल्म हीरो हिंदुस्तानी में भी रीना ने आसमां नाम की लड़की का किरदार निभाया था. इसके बाद वे साल 2000 में सैफ और प्रीति जिंटा की फिल्म क्या कहना में नजर आईं और उन्होंने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ओम शांति ओम में भी काम किया था. हालांकि 2023 से वे लाइमलाइट से दूर हैं.
रीना ने की थी अरेंज मैरिज
बेहद सीधी साधी दिखने वाली रीना रियल लाइफ में भी ऐसी ही हैं. उन्होंने अपने पेरेंट्स के कहने पर अरेंज मैरिज की थी. रीना की शादी पायलट करण निझेल से हुई है. हालांकि एक बार टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रीना ने शादी को लेकर अपने डर का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें तलाक और लड़ाई झगड़ों से काफी डर लगता था इसी वजह से शादी करने से भी वे परहेज कर रही थीं. हालांकि उन्हें करण के रूप में काफी अच्छा लाइफ पार्टनर मिला. दोनों ही काफी आध्यात्मिक हैं और सिंपल लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं.
ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 5: ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से कितनी है दूर?
मां बनने को तरसीं रीना कपूर
रीना ने साल 2025 में करण निझेल संग शादी की थी लेकिन शादी के 21 साल बाद भी एक्ट्रेस की गोद सूनी है. रीना का एक बार मां न बनने को लेकर दर्द भी छलका था. उन्होंने कहा था कि शायद उनकी किस्मत में नहीं लिखा है तभी वे मां नहीं बन सकीं. हालांकि एक्ट्रेस ने दो बार कंसीव भी किया था लेकिन बदकिस्मती से दोनों बार उनका मिसकैरेज हो गया था. इसके बाद वे इतना डर गई थीं कि उन्होंने फिर कंसीव करने की कोशिश नहीं की. अब वे मानती हैं कि शायद उनकी तकदीर में मां बनना नहीं लिखा है.
ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 5: मंगलवार को ‘पैट्रियट’ ने तोड़ा दम, जानें रिलीज के पांच दिनों में कितना फीसदी वसूल पाई है बजट?
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.