Protein Salad For Sehri Ramadan: रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए सेहरी में कुछ ऐसा खाना जरूरी होता है जिससे उन्हें पूरे दिन एनर्जी मिले और ज्यादा भूख भी ना लगे. इसी क्रम में प्रोटीन सलाद एक बेहतरीन विकल्प है. इसे उबले चने से बनाया जाता है और थोड़ी सी प्री प्रिपरेशन से यह फटाफट तैयार हो जाता है.
पूरे दिन के लिए एनर्जी
ऐसे में अगर आप सेहरी में कुछ हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो प्रोटीन सलाद एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है. यह सलाद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा भी देता है, जिससे रोजेदार पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं.
आसान है यह प्रोटीन सलाद बनाना
इस खास प्रोटीन सलाद को बनाने के लिए सबसे पहले उबला हुआ चना, अंकुरित मूंग और मटर को एक बड़े बर्तन में डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, उबला हुआ आलू, टमाटर और ताजा खीरा मिलाएं. अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक, थोड़ा सा चाट मसाला और ऊपर से ताजा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें. चाहें तो इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
सेहत का खजाना है यह रंगीन सलाद
यह सलाद देखने में जितना रंगीन और अच्छा लगता है, उतना ही पौष्टिक भी होता है. चना और मूंग में भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को ताकत देता है, वहीं खीरा और टमाटर शरीर को पानी की कमी से बचाए रखते हैं. आलू से कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि सेहरी में इस तरह का संतुलित भोजन खाने से दिन भर काम करने की ताकत बनी रहती है.
खास बात यह है कि यह सलाद बहुत जल्दी और आसानी से तैयार हो जाता है. व्यस्त दिनचर्या में भी लोग इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. स्वाद और सेहत का यह बेहतरीन मेल रोजेदारों के लिए सेहरी का एक शानदार विकल्प बन सकता है.
पूरे दिन के लिए मिलेगी ताकत
रमजान के पाक महीने में सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना इबादत करना. अगर रोजेदार सेहरी में इस तरह का पौष्टिक प्रोटीन सलाद खाते हैं तो उन्हें पूरे दिन थकान कम महसूस होगी और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. इस तरह स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन के साथ रोजा रखना और भी आसान और सुकून भरा हो जाता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.