खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगता, लेकिन स्वाद इतना बढ़िया होता है कि बार-बार खाने का मन करता है, अगर आप रोज-रोज भारी नाश्ते से बचना चाहते हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो कांदा पोहा आपके लिए एकदम सही है.
सामग्री (2 प्लेट के लिए)
-1 कटोरी पोहा
-1/4 कप मूंगफली
-1 आलू बारीक कटा
-1 प्याज बारीक कटा
-1 टमाटर बारीक कटा
-2 हरी मिर्च बारीक कटी
-कटा हरा धनिया (इच्छा अनुसार)
-1 बड़ा चम्मच तेल
-1 छोटी चम्मच राई
-8–10 करी पत्ते
-1 टुकड़ा सूखी लाल मिर्च
-1 चुटकी हींग
-1/2 छोटी चम्मच हल्दी
-1/4 छोटी चम्मच चीनी (ऑप्शनल)
-1 बड़ा चम्मच नमकीन सेव
-1–1 छोटी चम्मच चिली और टोमैटो सॉस
-स्वाद अनुसार नमक
बनाने की विधि इस प्रकार है
स्टेप 1
सबसे पहले पोहा को साफ कर लें. इसे 2–3 बार हल्के हाथ से पानी में धोएं और तुरंत छलनी में छान लें. ध्यान रखें कि पोहा ज्यादा देर पानी में न रहे, वरना यह चिपचिपा हो जाएगा.
स्टेप 2
अब गैस जलाकर कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मूंगफली डालकर हल्की कुरकुरी होने तक तल लें और अलग निकाल लें.
स्टेप 3
उसी कड़ाही के तेल में राई डालें. राई चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ते डालें. इससे खुशबू बढ़िया आती है.
स्टेप 4:
अब इसमें कटे आलू डालकर 2–3 मिनट भूनें. फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं. इसके बाद टमाटर डालकर मिलाएं और थोड़ा नरम होने दें.
स्टेप 5
धुले पोहा में नमक और हल्दी हल्के हाथ से मिला लें. अब इसे कड़ाही में डालें और सबके साथ अच्छे से मिलाएं. गैस धीमी रखें ताकि पोहा टूटे नहीं.
स्टेप 6
अब इसमें चीनी (अगर डालना चाहें), तली मूंगफली और हरा धनिया डालकर मिलाएं. कड़ाही को 1–2 मिनट ढककर रखें ताकि सारे स्वाद आपस में मिल जाएं.
स्टेप 7
गैस बंद करें और गरमागरम पोहा प्लेट में निकालें. ऊपर से नमकीन सेव, चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालकर परोसें.
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
पोहा धोने के बाद उसमें हल्का नमक मिलाने से स्वाद अंदर तक जाता है. अगर आपको हल्का खट्टापन पसंद है, तो सर्व करते समय थोड़ा नींबू रस डाल सकते हैं. मूंगफली को अलग तलने से वह कुरकुरी रहती है और पोहा में क्रंच आता है. पतला पोहा इस्तेमाल करें, मोटा पोहा थोड़ा सूखा लगता है.
हेल्थ फायदे
कांदा पोहा हल्का और जल्दी पचने वाला नाश्ता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छा मिलता है जो शरीर को ऊर्जा देता है. मूंगफली से प्रोटीन और अच्छे फैट मिलते हैं, जबकि प्याज और करी पत्ते पाचन में मदद करते हैं. कम तेल में बनने की वजह से यह वजन संतुलित रखने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है.
परोसने का सही तरीका
महाराष्ट्र में पोहा अक्सर ऊपर से सेव, धनिया और नींबू के साथ परोसा जाता है. साथ में गरम चाय या छाछ हो तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सुबह के नाश्ते, हल्के लंच या शाम की भूख के लिए यह एकदम सही डिश है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.