Last Updated:
Bihar Special Raw Banana Curry: यह सब्जी अपनी खास सरसों वाली ग्रेवी (मस्टर्ड सॉस) के लिए जानी जाती है, जो इसे बिल्कुल मछली जैसा स्वाद और टेक्सचर देती है.
बिहार स्पेशल सरसों वाली कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका!
Vegetarian Fish Curry : क्या आपने कभी ऐसी सब्जी खाई है जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल ‘फिश करी’ जैसी लगे, लेकिन हो पूरी तरह शाकाहारी? अगर नहीं, तो स्वागत है बिहार की पारंपरिक रसोई में! यहाँ कच्चे केले की खास सब्जी (Raw Banana Curry) बनाई जाती है जिसे बनाने का तरीका इतना अनोखा है कि जो एक बार चख ले, वह उंगलियां चाटता रह जाए. पीले सरसों का बारीक पेस्ट, ढेर सारा लहसुन और खट्टे टमाटरों का मेल इस साधारण सी सब्जी को एक ‘रॉयल ट्रीट’ बना देता है.
बिहार स्पेशल सरसों वाली कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका!
अक्सर हम वही बोरिंग सूखी सब्जी या कोफ्ते खाकर थक जाते हैं, ऐसे में ये ठेठ देसी रेसिपी आपके जायके को खास बना देगी. ‘मस्टर्ड ग्रेवी’ का तीखापन और तले हुए कुरकुरे केले, उबले हुए चावलों के साथ क्या गजब लगता है. तो चलिए, जानते हैं बिहार स्पेशल सरसों वाली कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका!
मुख्य सामग्री:
कच्चे केले (5-6 मध्यम आकार के)
टमाटर (2 बारीक कटे हुए)
नमक (स्वादानुसार)
सरसों का तेल (तलने और ग्रेवी के लिए)
बिहार स्पेशल मसाला (पेस्ट के लिए):
सरसों के बीज: 2 चम्मच (पीली या काली)
जीरा: 1/2 चम्मच
काली मिर्च: 1/2 चम्मच
खड़ा धनिया: 1 चम्मच
लहसुन: 2 गांठ (पूरी छिली हुई)
साबुत लाल मिर्च: 4 से 5 (तीखापन अनुसार)
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
1. मसाला तैयार करें
सबसे पहले सरसों के बीज, जीरा, काली मिर्च, खड़ा धनिया, लहसुन और साबुत लाल मिर्च को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर मिक्सी में एक बारीक पेस्ट बना लें. अंत में इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर अलग रख दें. बिहार की सब्जी में मसालों का महीन होना ही असली स्वाद की कुंजी है.
2. केले को तैयार करें और तलें
कच्चे केले को छीलकर गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों पर थोड़ी सी हल्दी, हल्का नमक और तैयार किए गए मसाले का एक चम्मच पेस्ट लगाकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और केलों को सुनहरा (Golden Brown) होने तक फ्राई करके निकाल लें.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Source link
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.