Nagpuri Cooker Biryani Recipe: जगदलपुर के चौपाटी में नागपुरी कूकर बिरयानी सेंटर इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. रोज शाम 5:30 बजे दुकान खुलते ही बिरयानी प्रेमियों की भीड़ लग जाती है और करीब 100 प्लेट रोज बिक जाती हैं. कम मसालों और खास लेयरिंग तकनीक से तैयार की गई यह बिरयानी बच्चों और बुजुर्गों को भी खूब पसंद आ रही है. चिकन को 4 घंटे मेरिनेट कर बनाया जाता है जिससे स्वाद और खुशबू दोनों लाजवाब हो जाते हैं. जानिए जगदलपुर में तेजी से पॉपुलर हो रही इस नागपुरी बिरयानी की पूरी कहानी.
शाम 5:30 बजे खुलते ही लग जाती है लाइन
यह बिरयानी सेंटर भले ही ज्यादा पुराना नहीं है, लेकिन कम समय में ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है. जैसे ही शाम 5:30 बजे चौपाटी में दुकान खुलती है, बिरयानी प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ती है. हालत ये रहती है कि थोड़ी ही देर में पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है. रोज करीब 100 प्लेट बिरयानी बिक रही है.
कम मसाले, देसी स्वाद… यही है खासियत
लोकल 18 की टीम ने सेंटर के संचालक मोशिन भाई से बात की. उन्होंने बताया कि यह बिरयानी कूकर में तैयार की जाती है और इसमें खास लेयरिंग की जाती है. पहले 70% पका हुआ चावल डाला जाता है, फिर 90% पका हुआ चावल ऊपर से लेयर में लगाया जाता है.
इसमें कोई सीक्रेट मसाला नहीं डाला जाता. सिर्फ बिरयानी मसाला, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च जैसे बेसिक मसालों का इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि स्वाद अलग और हल्का रहता है. ज्यादा तीखा नहीं होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं.
घंटे मेरिनेट होता है चिकन
मोशिन भाई बताते हैं कि बिरयानी का असली स्वाद मेरिनेशन से आता है. चिकन को करीब 4 घंटे तक दही और मसालों में मेरिनेट किया जाता है, ताकि मसालों का फ्लेवर अंदर तक चला जाए. इससे बिरयानी का स्वाद और खुशबू दोनों लाजवाब हो जाते हैं.
दो जगह लगती है दुकान
दिन में उनकी दुकान संजय मार्केट टैक्सी स्टैंड पर सुबह 11:30 बजे खुलती है, जबकि शाम को चौपाटी फूड कोर्ट के सामने 5:30 बजे से बिरयानी मिलती है.कीमत भी काफी किफायती है हाफ प्लेट 100 रुपये और फुल प्लेट 190 रुपये. स्वाद, कीमत और क्वालिटी के चलते लोग बार-बार यहां पहुंच रहे हैं.
जगदलपुर में नया फूड ट्रेंड
जगदलपुर में नागपुरी बिरयानी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. देसी स्टाइल, कम मसाले और खास लेयरिंग वाली यह बिरयानी शहर के फूड सीन में नया फ्लेवर जोड़ रही है. अगर आप भी कुछ अलग टेस्ट करना चाहते हैं, तो शाम को चौपाटी का रुख जरूर कीजिए.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.