ठंडई पीने के फायदे
-होली आने से पहले ही मार्केट तरह-तरह की मिठाइयों, गुझिया, मठरी, नमकपारे, पैकेट वाली ठंडई से भर जाता है. लोगों में अब होली पर ठंडई पीने का क्रेज काफी देखने को मिलता है. हालांकि, मार्केट में मिलने वाली ठंडई में चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इनसे पेट में गड़बड़ी, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
-हेल्थ एक्सपर्ट्स और घरेलू नुस्खों के जानकार होली पर घर में बनी पारंपरिक ठंडई का सेवन करने की सलाह देते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी, एनर्जी से भरपूर भी होती है. घर की ठंडई में कोई आर्टिफिशियल रंग, केमिकल, अधिक मात्रा में चीनी नहीं होती है. इसमें प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल होता है, जो शरीर को ठंडक देती है. त्योहार की थकान दूर करती है.
-आप घर पर बहुत ही कम समय और आसान विधि से ठंडई बना सकते हैं. होममेड ठंडई (Homemade thandai) में ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जैसे बादाम, काजू, पिस्ता, मगज के बीज आदि. ये सभी प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं. घर के बने ठंडई को पीने से नशा नहीं होता है, क्योंकि इसमें भांग नहीं होता है. आप चाहें तो भांग भी डाल सकते हैं. सौंफ और इलायची पाचन को दुरुस्त रखते हैं. शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं. केसर मूड अच्छा करता है.
ठंडई बनाने के लिए सामग्री
ठंडई बनाने के लिए आपको चाहिए सौंफ, मगज के बीज (तरबूज, खरबूज, कद्दू के बीज), खसखस, कालीमिर्च, इलायची पाउडर, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर, गुलाब की पत्तियां, दूध, चीनी, बर्फ के टुकड़े.
ठंडई बनाने की विधि
इन सभी ड्राई फ्रूट्स, मगज के बीज आदि चीजों को एक कटोरी में डालें. इसमें पानी डालकर 2-3 घंटे या रात भर भिगोने के लिए रख दें. भिगोने से ये नर्म हो जाती हैं. ऐसे में इन्हें आसानी से मिक्सी में डालकर सॉफ्ट पेस्ट बना सकते हैं. भिगोई हुई सामग्री को पानी से निकालकर मिक्सी में बारीक पीस लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डालकर पेस्ट बना लें. अब एक बड़े जग में ठंडा दूध लें. इसमें इस पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. स्वादानुसार चीनी (गुड़) डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अंत में इसमें कुछ गुलाब की पत्तियां, केसर के धागे और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू छिड़क दें. तैयार है होली के लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद ठंडई ड्रिंक.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.