ये लड्डू सिर्फ मीठा स्नैक नहीं, बल्कि ड्राई फ्रूट्स, तिल, सोंठ, जायफल और दाल जैसे ताकत देने वाले इंग्रीडिएंट्स से बने होते हैं. इन्हें खास बात यह बनाती है कि एक बार तैयार करने के बाद लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. बच्चों की बढ़ती उम्र हो, बड़ों की कमजोरी हो या मौसम का असर, हर स्थिति में ये लड्डू काम आते हैं. चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका और इनके फायदे.
इम्यूनिटी बूस्टर मूंग दाल लड्डू बनाने के लिए सामग्री
-छिलके वाली मूंग दाल – 200 ग्राम
-तिल – 200 ग्राम
-गोंद – 50 ग्राम
-देसी घी – 200 ग्राम
-बादाम – 100 ग्राम
-कटे बादाम – 60 ग्राम
-कटे काजू – 60 ग्राम
-किशमिश – 50 ग्राम
-मलाई – 2-3 बड़े चम्मच
-सोंठ पाउडर – 2 छोटे चम्मच
-जायफल पाउडर – आधा छोटा चम्मच
-इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
-गुड़ की खांड – 250 ग्राम
-चीनी पाउडर – 250 ग्राम
मूंग दाल लड्डू बनाने की विधि
1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें और सूती कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सूखने दें. दूसरी तरफ तिल को हल्का भूनकर ठंडा होने के लिए रख दें. मूंगफली के दानों का छिलका हटाकर उन्हें भी भून लें.
2. अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और उसमें गोंद डालकर फूलने तक भून लें. इसे निकालकर अलग रखें. उसी कढ़ाई में बादाम, काजू और किशमिश को हल्का फ्राई करें. जब किशमिश फूल जाए तो गैस बंद कर दें और सबको अलग निकाल लें.
3. अब तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें. इसी तरह मूंगफली, बादाम और गोंद को भी हल्का दरदरा पीसकर तिल में मिला दें.
4. सूखी दाल को कढ़ाई में बिना घी के हल्का भून लें, ठंडा होने पर मिक्सर में बारीक पीसकर आटे जैसा बना लें और छान लें. अब इस दाल के आटे को कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर धीमी आंच पर भूनें. खुशबू आने लगे तो इसमें मलाई मिलाकर चलाएं.
5. अब तिल-ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण दाल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसमें सोंठ, जायफल, इलायची पाउडर और बचा हुआ घी डालें. फिर गुड़ की खांड और चीनी पाउडर मिलाकर सबको अच्छे से मिलाएं. अंत में फ्राई किए ड्राई फ्रूट्स डालें.
6. मिश्रण हल्का गरम रहते ही हाथों से गोल लड्डू बना लें. तैयार लड्डू ठंडे होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें.
क्यों खास हैं ये इम्यूनिटी लड्डू
-मूंग दाल शरीर को ताकत देती है
-तिल कैल्शियम और गर्माहट देता है
-सोंठ और जायफल मौसम से बचाव में मदद करते हैं
-गोंद कमजोरी और दर्द में राहत देता है
-ड्राई फ्रूट्स ऊर्जा बढ़ाते हैं
यानी यह लड्डू स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन हैं.
कब और कैसे खाएं
-सुबह दूध के साथ 1 लड्डू
-बच्चों को शाम के स्नैक में
-सर्दी या कमजोरी में रोज 1-2 लड्डू
-यात्रा या व्यस्त दिन में एनर्जी बूस्ट
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.