RCF Govt Jobs 2026 Alert: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती निकाली है। B.E/B.Tech व संबंधित डिग्री धारक अभ्यर्थी 8 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इंजीनियरिंग ट्रेड्स के लिए: मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि में रेगुलर 4-वर्षीय B.E. / B.Tech या डिप्लोमा के बाद 3-वर्षीय लेटरल एंट्री B.E. / B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है।
न्यूनतम अंक प्रतिशत: स्नातक डिग्री के फाइनल ईयर में अभ्यर्थियों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग SC/ST के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% तय किए गए हैं।
अन्य पद: फाइनेंस और मार्केटिंग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जैसे MBA, PGDM या CA/CMA की डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा: अनारक्षित (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियमानुसार OBC (NCL) वर्ग को 3 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सबसे पहले 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।
पर्सनल इंटरव्यू: सीबीटी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 1:7 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
फाइनल मेरिट: फाइनल मेरिट लिस्ट में 80% वेटेज ऑनलाइन परीक्षा को और 20% वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा।
सैलरी और स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान 60,000 रुपये प्रति माह का मुश्त स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अभ्यर्थी E-1 ग्रेड में 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 से आरसीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com के करियर सेक्शन पर जाकर अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.